जागो भोलेनाथ, सुनो अरज हमारी रक्षा करो हमारी, जटा-जूट गंगाधारी।
दबी जा रही है पापों से, डरती माँ बेचारी, नेत्र तीसरा खोलो अब तो, महाकाल त्रिपुरारी। राज अधर्मी करते जग पे, निर्धन तेरे पुजारी,
जागो भोलेनाथ, सुनो अरज हमारी।
विश्वनाथ, अपनी करुणा का अमृत हमें पिला दो, अपने श्री चरणों में, हे सर्वेश्वर, हमें जगा दो। काम, क्रोध के जाल में उलझी है ये दुनिया सारी, जागो भोलेनाथ, सुनो अरज हमारी।
भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया था, लाकर गंगा स्वर्ग से, तुमने जीवनदान दिया था।
Shiv Bhajan Lyrics in Hindi
दूर हमारी चिंता कर दो, दुःख भंजक, दुखहरण हारी।
संकट की घड़ी में भोलेनाथ से प्रार्थना ! जागो भोलेनाथ सुनो अर्ज़ हमारी ! Amba Bhakti
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।