ओ शेरावाली माँ पहाड़ावाली माँ भजन

ओ शेरावाली माँ पहाड़ावाली माँ भजन

(मुखड़ा)
ओ शेरावाली माँ, पहाड़ावाली माँ,
ओ जोतावाली माँ, ओ शेरावाली माँ।
दर पे आए सवाली, ओ शेरावाली माँ,
दर पे आए सवाली, ओ शेरावाली माँ।।

(अंतरा 1)
ज्योति से तेरी माँ, जग में उजाला,
तू ही माता वैष्णो, तू ही मात ज्वाला।
ओ शेरावाली माँ, पहाड़ावाली माँ,
ओ नैना देवी माँ, ओ कैला देवी माँ,
तेरी महिमा निराली, ओ शेरावाली माँ,
दर पे आए सवाली, ओ शेरावाली माँ।।

(अंतरा 2)
ब्रह्मा ने वेदों में, तुमको निहारा,
नारद की वीणा ने, तुमको पुकारा।
ओ शेरावाली माँ, पहाड़ावाली माँ,
ओ वैष्णो देवी माँ, ओ काँगड़ा देवी माँ,
सारे जग की तू माली, ओ शेरावाली माँ,
दर पे आए सवाली, ओ शेरावाली माँ।।

(अंतरा 3)
ध्यानु को धन्य किया, भव से उबारा,
तारा और रुक्मणि का, चमका सितारा।
ओ शेरावाली माँ, पहाड़ावाली माँ,
ओ काली देवी माँ, ओ मनसा देवी माँ,
कोई लौटा ना खाली, ओ शेरावाली माँ,
दर पे आए सवाली, ओ शेरावाली माँ।।

(अंतरा 4)
‘पागल किशन’ को कहे ये ज़माना,
इस पागल को ना मैया, तू भूल जाना।
ओ शेरावाली माँ, पहाड़ावाली माँ,
ओ झंडेवाली माँ, ओ शीतला देवी माँ,
अब तो भर झोली खाली, ओ शेरावाली माँ,
दर पे आए सवाली, ओ शेरावाली माँ।।

(पुनरावृत्ति - मुखड़ा)
ओ शेरावाली माँ, पहाड़ावाली माँ,
ओ जोतावाली माँ, ओ शेरावाली माँ।
दर पे आए सवाली, ओ शेरावाली माँ,
दर पे आए सवाली, ओ शेरावाली माँ।।



ओ शेरावाली माँ पहाड़ा वाली माँ ~ Mata Rani Bhajan 2022 ~ Vimal Dixit ~O Sherawali Maa Pahada Wali Maa

शेरावाली माँ का दर ऐसा कि हर सवाली का मन उजाले से भर जाए। उनकी ज्योति से सारा जग रोशन है—वैष्णो, ज्वाला, काली, मनसा, हर रूप में माँ ही ममता बरसाती हैं। ब्रह्मा ने वेदों में, नारद ने वीणा से उन्हें पुकारा, क्योंकि वे सृष्टि की मालकिन हैं।

ध्यानु भक्त को भव से तारा, तारा-रुक्मणि का सितारा चमकाया—माँ का दर कभी खाली नहीं लौटता। चाहे कैलादेवी हों या काँगड़ा की माँ, हर भक्त की झोली भरती हैं। "पागल किशन" की पुकार भी यही—माँ, इस सवाली को न भूलना, झोली भर दो।

शेरावाली का आलम प्रेम और शक्ति का संगम है। जो उनके दर पर शीश झुकाए, उसे माँ कभी निराश नहीं करती, जैसे कोई बच्चा माँ की गोद में हर डर भूल जाए। बस, माँ के चरणों में मन लगाओ, सारी मुरादें पूरी होंगी।

Album :- ओ शेरावाली माँ पहाड़ा वाली माँ
Bhajan :- O Sherawali Maa Pahada Wali Maa
Singer :- Vimal Dixit ( Pagal )
Lyrics :- Kishan Birjwasi


यह भजन भी देखिये
पवन सुत जा पर कृपा करे भजन
जिसकी रक्षा करे बजरंग बली

Next Post Previous Post