अब तो दर्श दिखा श्याम जी छोड़ के भजन

अब तो दर्श दिखा श्याम जी छोड़ के भजन

अब तो दर्श दिखा श्याम जी,
छोड़ के सारी मोह माया,
तेरे दर पे आन पड़ा,
अब तो दर्श दिखा श्याम जी।

सावन बिता भादो बीता,
फागण की आस लगाई,
मेरी बारी खाटू वाले,
काहे देर लगाई,
अखियां थक गई आस में तेरी,
आके धीर बंधा ,
अब तो दर्श दिखा श्याम जी।

थारी पूजा घर घर होती,
चर्चा बहुत है थारा,
उसकी अर्जी सुन लेते हो,
जिसने तुझे पुकारा,
म्हा से कुण सी गलती हो गई,
दे रहो है सजा,
अब तो दर्श दिखा श्याम जी।

जग में सुनिया खाटू माहीं
लाग्यो मेलो भारी
हर मेरी अड़चन बीच में आ गई,
जब मैंने करी तैयारी,
ऐसे खेल तू रच देते हो,
कोई तो होगी वजह,
अब तो दर्श दिखा श्याम जी।

देख कदे बहक ना जाये,
दास तेरो परवाना,
तेरी बाट उडीक रहे हो,
पागल कहे जमाना,
भूल चूक क्षमा तू करदे,
हिवड़े म्हाने लगा,
अब तो दर्श दिखा श्याम जी। 

Ab To Darash Dikha Shyam Ji | श्याम भजन | अब तो दरश दिखा श्याम | By Harjeet Singh Hira | Hindi | HD

Song: Ab To Darash Dikha Shyam Ji
Singer: Harjeet Singh Heera
Album: Chalo Khatu Dham
Category: Shyam Bhajan
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
Label: Yuki

श्याम जी के दर पर आकर अब सब कुछ पीछे छूट जाता है। मोह-माया की सारी चिंताएं धीरे-धीरे हल्की पड़ने लगती हैं। सावन-भादो बीत गए, फागुन की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन अब आंखें थक गई हैं। खाटू वाले, थोड़ी देर और क्यों लगा रहे हो। घर-घर में तुम्हारी पूजा होती है, चर्चा चलती रहती है। जिसने पुकारा, उसकी अर्जी तुम सुन लेते हो। फिर हमसे कौन सी गलती हो गई जो सजा दे रहे हो।


जग में खाटू में मेला लगा तो हर कोई दर्शन को तरसता है। जब हम तैयारी करते हैं तो बीच में अड़चन आ जाती है। तुम ऐसे खेल रच देते हो कि समझ नहीं आता। कोई वजह जरूर होगी। दास तो तुम्हारा परवाना है, पागल कहे जमाना, लेकिन दिल अभी भी तुम्हारी राह देख रहा है। भूल-चूक हो गई हो तो क्षमा कर दो, हिवड़े से लगा लो। अब बस एक बार दर्शन दे दो। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी की। 

Next Post Previous Post