कंधों से मिलते हैं कंधे क़दमों से कदम

कंधों से मिलते हैं कंधे क़दमों से कदम मिलते हैं

 
कंधों से मिलते हैं कंधे क़दमों से कदम मिलते हैं

कंधों से मिलते हैं कंधे, क़दमों से कदम मिलते हैं,
हम चलते हैं जब ऐसे तो दिल दुश्मन के हिलते हैं ,

अब तो हमें आगे बढ़ते है रहना
अब तो हमें साथी है बस इतना ही कहना
अब तो हमें आगे बढ़ते है रहना
अब तो हमें साथी है बस इतना ही कहना
अब जो भी हो शोला बन के पत्थर है पिघलाना
अब जो भी हो बादल बन के पर्बत पर है छाना

कंधों से मिलते हैं कंधे, क़दमों से कदम मिलते हैं,
हम चलते हैं जब ऐसे तो दिल दुश्मन के हिलते हैं ,

निकले हैं मैदाँ में हम जां हथेली पर लेकर,
अब देखो दम लेंगे हम जा के अपनी मंज़िल पर,
खतरों से हँसके खेलना इतनी तो हम में हिम्मत है,
मोड़े कलाई मौत की इतनी तो हम में ताक़त है,
हम सरहदों के वास्ते लोहे की एक दीवार हैं,
हम दुश्मनों के वास्ते होशियार हैं, तैयार हैं,

अब जो भी हो शोला बन के पत्थर है पिघलाना,
अब जो भी हो बादल बन के पर्बत पर है छाना,
कंधों से मिलते हैं कंधे, क़दमों से कदम मिलते हैं,
हम चलते हैं जब ऐसे तो दिल दुश्मन के हिलते हैं,

जोश दिल में जगाते चलो जीत के गीत गाते चलो,
जोश दिल में जगाते चलो जीत के गीत गाते चलो,
जीत की जो तस्वीर बनाने हम निकले हैं,
अपने लहू से हमे को उसमे रंग भरना है,
साथी मैंने अपने दिल में अब ये ठान लिया है,
या तो अब करना है, या तो अब मरना है,

चाहे अंगारे बरसे की बिजली गिरे,
तू अकेला नहीं होगा यारा मेरे,
कोई मुश्किल या हो कोई मोर्चा,

साथ हर मोड़ पे होंगे साथी तेरे,
अब जो भी हो शोला बन के पत्थर है पिघलाना,
अब जो भी हो बादल बन के पर्बत पर है छाना,
कंधों से मिलते हैं कंधे, क़दमों से कदम मिलते हैं,
हम चलते हैं जब ऐसे तो दिल दुश्मन के हिलते हैं,

एक चेहरा अक्सर मुझे याद आता है,
इस दिल को चुपके चुपके वो तड़पाता है,
जब घर से कोई भी खत आया है,
कागज़ को मैंने भीगा भीगा पाया है,
पलको पे यादों के कुछ दीप जैसे जलते है,
कुछ सपनें ऐसे है जो साथ साथ चलते हैं,
कोई सपना ना टूटे कोई वादा ना टूटे,
तुम चाहो जिसे दिल से वो तुमसे ना रूठे,

अब जो भी हो शोला बन के पत्थर है पिघलाना,
अब जो भी हो बादल बन के पर्बत पर है छाना,
कंधों से मिलते हैं कंधे, क़दमों से कदम मिलते हैं,
हम चलते हैं जब ऐसे तो दिल दुश्मन के हिलते हैं,

चलता है जो ये कारवां, गूंजी सी है ये वादियाँ,
है ये जमीं, ये आसमा है, ये हवा, है ये समा,
हर रस्ते ने, हर वादी ने, हर पर्बत ने सदा दी है,
हम जीतेंगे, हम जीतेंगे, हम जीतेंगे, हर बाज़ी,

कंधों से मिलते हैं कंधे, क़दमों से कदम मिलते हैं,
हम चलते हैं जब ऐसे तो दिल दुश्मन के हिलते हैं,
 
देशभक्ति गीत से अभिप्राय : देशभक्ति गीत किसी देश की अस्मिता होते हैं जिन के माध्यम से राष्ट्र को सर्वोपरि स्थान दिया जाता है। इन गीतों की प्रमुखता होती है की इनमे राष्ट्र रस और देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए रचा जाता है। राष्ट्रिय पर्व, राजनैतिक कारकर्मों, अन्यदेशों में देश का प्रतिनिधित्व जैसे ओलम्पिक गेम्स और अन्य खेल प्रतियोगिताओ में इसे बजाया जाता है ये राष्ट्र गान के बाद बजाया जाता है। कवी प्रदीप, सुमित्रानंदन पंत, गिरिजाकुमार माथुर के देशभक्ति गीत काफी प्रचलित हैं। स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही देशभक्ति गीत और कविताओं ने लोगों में जोश भरा है। 


Kandhon Se Milte Hain Kandhe Full Video - Lakshya | Hrithik Roshan | Sonu Nigam, Hariharan
 
Song Name - Kandhon Se Milte Hain Kandhe
Movie - Lakshya
Singer - Shankar Mahadevan, Sonu Nigam, Hariharan, Roop Kumar Rathod, Kunal Ganjawala and Vijay Prakash
Composer - Shankar Ehsaan Loy
Lyricists - Javed Akhtar
Music Label - Sony Music Entertainment India Pvt. Ltd.
 
जब वे कंधे से कंधा मिलाकर सीमा पर खड़े होते हैं, तो वह केवल रक्षा का कर्तव्य नहीं निभाते, बल्कि देश के अस्तित्व का आश्वासन बन जाते हैं। उनकी एकता ही वह कवच है जो राष्ट्र को अभेद्य बनाती है। धूप हो या बर्फ़, दिन हो या रात — जब उनकी टुकड़ी आगे बढ़ती है, तो हर कदम में मातृभूमि का आशीर्वाद और संकल्प की गूंज सुनाई देती है।

इन वीरों की आँखों में जीत की लौ जलती है और उनके हृदयों में बलिदान की ज्योति। वे जानते हैं कि हर सांस देश के लिए है, हर जीवन क्षण राष्ट्र की शांति के लिए। उनमें वह शौर्य है जो न केवल दुश्मन को परास्त करता है, बल्कि भय और निराशा को भी मिटा देता है। यह भावना हमें यह समझाती है कि देशप्रेम केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का स्वयं का अर्थ है — जहाँ मृत्यु भी पराजय नहीं, बल्कि अमरता का द्वार बन जाती है। जब सैनिक अपना जीवन तिरंगे की रक्षा में समर्पित करते हैं, तब वे केवल युद्ध नहीं लड़ते — वे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वतंत्रता की महक छोड़ जाते हैं। यही वह भावना है जो हर भारतीय को प्रेरित करती है कि जहाँ भी वह हो, अपने कर्म में उसी दृढ़ता, उसी निष्ठा, और उसी प्रेम की झलक दिखाए — क्योंकि यही सच्ची देशभक्ति है।
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post