मेरे देश की धरती सोना उगले लिरिक्स Mere Desh Ki Dharti Sona Ugle Lyrics

मेरे देश की धरती सोना उगले लिरिक्स Mere Desh Ki Dharti Sona Ugle Lyrics 

मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती,
मेरे देश की धरती..

बैलों के गले में जब घुंघरू जीवन का राग सुनाते हैं,
ग़म कोस दूर हो जाता है खुशियों के कंवल मुस्काते हैं,

सुनके रहट की आवाज़ें यूं लगे कहीं शहनाई बजे,
आते ही मस्त बहारों के दुल्हन की तरह हर खेत सजे,
मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती,
मेरे देश की धरती…

जब चलते हैं इस धरती पे हल ममता अंगड़ाइयाँ लेती है,
क्यूं ना पूजे इस माटी को जो जीवन का सुख देती है,

इस धरती पे जिसने जनम लिया, उसने ही पाया प्यार तेरा,
यहां अपना पराया कोई नहीं है सब पे है मां उपकार तेरा,
मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती,
मेरे देश की धरती…

ये बाग़ है गौतम नानक का खिलते हैं चमन के फूल यहां,
गांधी, सुभाष, टैगोर, तिलक, ऐसे हैं अमन के फूल यहां,

रंग हरा हरी सिंह नलवे से रंग लाल है लाल बहादुर से,
रंग बना बसंती भगत सिंह रंग अमन का वीर जवाहर से,
मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती,
मेरे देश की धरती,


यह भी देखें You May Also Like

 Mere Desh Kee Dharatee Sona Ugale, Ugale Heere Motee,
Mere Desh Kee Dharatee..

Bailon Ke Gale Mein Jab Ghungharoo Jeevan Ka Raag Sunaate Hain,
Gam Kos Door Ho Jaata Hai Khushiyon Ke Kanval Muskaate Hain,

Sunake Rahat Kee Aavaazen Yoon Lage Kaheen Shahanaee Baje,
Aate Hee Mast Bahaaron Ke Dulhan Kee Tarah Har Khet Saje,
Mere Desh Kee Dharatee Sona Ugale, Ugale Heere Motee,
Mere Desh Kee Dharatee…

Jab Chalate Hain Is Dharatee Pe Hal Mamata Angadaiyaan Letee Hai,
Kyoon Na Pooje Is Maatee Ko Jo Jeevan Ka Sukh Detee Hai,

Is Dharatee Pe Jisane Janam Liya, Usane Hee Paaya Pyaar Tera,
Yahaan Apana Paraaya Koee Nahin Hai Sab Pe Hai Maan Upakaar Tera,
Mere Desh Kee Dharatee Sona Ugale, Ugale Heere Motee,
Mere Desh Kee Dharatee…

Ye Baag Hai Gautam Naanak Ka Khilate Hain Chaman Ke Phool Yahaan,
Gaandhee, Subhaash, Taigor, Tilak, Aise Hain Aman Ke Phool Yahaan,

Rang Hara Haree Sinh Nalave Se Rang Laal Hai Laal Bahaadur Se,
Rang Bana Basantee Bhagat Sinh Rang Aman Ka Veer Javaahar Se,
Mere Desh Kee Dharatee Sona Ugale, Ugale Heere Motee,
Mere Desh Kee Dharatee,
देशभक्ति गीत से अभिप्राय : देशभक्ति गीत किसी देश की अस्मिता होते हैं जिन के माध्यम से राष्ट्र को सर्वोपरि स्थान दिया जाता है। इन गीतों की प्रमुखता होती है की इनमे राष्ट्र रस और देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए रचा जाता है। राष्ट्रिय पर्व, राजनैतिक कारकर्मों, अन्यदेशों में देश का प्रतिनिधित्व जैसे ओलम्पिक गेम्स और अन्य खेल प्रतियोगिताओ में इसे बजाया जाता है ये राष्ट्र गान के बाद बजाया जाता है। कवी प्रदीप, सुमित्रानंदन पंत, गिरिजाकुमार माथुर के देशभक्ति गीत काफी प्रचलित हैं। स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही देशभक्ति गीत और कविताओं ने लोगों में जोश भरा है।

हिंदी सिनेमा ने देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से इस क्षेत्र में विशेष कार्य किया है। टीवी का भी इस क्षेत्र में अहम् योगदान दिया है। दूरदर्शन के समय देशभक्ति गीत, सांप्रदायिक एकता को प्रदर्शित करने के लिए चलाये जाते थे जो लोगों की जुबान पर रहते थे। जैसे सुन सुन मेरे मुन्ने सुन, प्यार की गंगा बहे, देश में एक रहे। इसके साथ ही "मिले सुर मेरा तुम्हारा", "बजे सरगम हर तरफ से", "हिन्द देश के निवासी सब जन एक हैं", "हम सब एक हैं ", "झंडा ऊँचा रहे हमारा" आदि गीतों ने एक अमित छाप छोड़ी है।

सिनेमा ने देशभक्ति गीतों को एक नया आयाम दिया है। १९४८ में फिल्म शहीद ने लोगों में देशभक्ति की भावना को जाग्रत कर दिया था। फिल्म जगत से जुड़े कवी प्रदीप ने "ए मेरे वतन के लोगों " की रहना चीन युद्ध के बाद की गयी। कवी प्रदीप की इस रचना को सर्वप्रथम लता मगेशकर ने गाय जिसे सुन कर जवाहर लाल नेहरू के आखों में पानी आ गया था। आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर यदि यह गीत ना बजाया जाय तो कुछ अधूरा सा रहता है।

१९६७ में प्रदर्शित उपकार फिल्म का एक गीत जो काफी प्रसिद्ध हुआ वो था " मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हिरे मोती " लोगों की जुबान पर चढ़ गया था और आज भी विशेष अवसरों पर इसे प्रदर्शित किया जाता है जिसने पुरे देश को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया। इसके अलावा "जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करे बसेरा ", "अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं ", "दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना धाल , मेरा रंग दे बसंती चोला आदि गीतों ने देशभक्ति की भावना को लोगों में प्रसारित करने में अहम् भूमिका निभाई है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url