खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोड़े वाला
खाटू वाला खाटू वाला ओ लीले घोड़े वाला
खाटू वाला, खाटू वाला,ओ लीले घोड़े वाला,
कदम कदम पर रक्षा करता,
घर घर करे उजाला, उजाला ।
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला।
मन मंदिर के वास करो
तुम दूर करो अंधियारा,
पापों का मेरे नाश करो तुम,
बन कर के रखवारा, रखवारा ।
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला।
जब जब भीड़ पड़ी भक्तन पर,
उनकी बिपदा ताली,
सच्चे मन से जो भी पुकारे,
प्रगटे दीनदयाला, दयाला,
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला।
नेम नियम से जो कोई ध्यावे
मन की मुरादे पावे,
बिछड़े साथी फिर से मिला कर,
घर घर प्रेम बढाया, बढाया ।
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला।
भीम सेन के पौत्र लाडले
अहलावती के लाला,
पांडव कुल सरदार श्याम जी,
जपूँ तिहारी माला, हो माला ।
खाटू वाला, खाटू वाला,
ओ लीले घोड़े वाला।
- मन उलझन मे फंस जाये तो खाटू चलो Man Uljhan Me Fans Jaye
- सांवरे की सेवा में जो भी रम जाते हैं Sanware Ki Sewa Me
- अबके फागुन में खेलेंगे होली खाटू धाम की Abke Fagun Me Khelenge Holi
यह गीत खाटू श्याम जी की स्तुति करता है। श्याम जी को खाटू वाले के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उनका मंदिर राजस्थान के खाटू नगर में स्थित है। गीत में, भक्त श्याम जी को एक ऐसे देवता के रूप में वर्णित करता है जो अपने भक्तों की हर कदम पर रक्षा करता है। वह उनके घरों में उजाला और खुशी लाता है।