सांवरे की सेवा में जो भी रम जाते हैं भजन
सांवरे की सेवा में जो भी रम जाते हैं भजन
सांवरे की सेवा में जो भी रम जाते हैं,बाबा ही संभाले उन्हें वो फिर दुःख ना पाते हैं,
सांवरे की सेवा में जो भी रम जाते हैं,
बाबा ही संभाले उन्हें वो फिर दुख ना पाते हैं।
जीवन में होते इतने झमेले,
एक दिन तो इंसान जाता अकेले,
बिता समय तो पछताते है,
साँवरे की सेवा में जो भी रम जाते हैं,
बाबा ही संभाले उन्हें वो फिर दुख ना पाते हैं।
अपना सगा हमने जिसको माना,
मुश्किल पड़ी तो निकला बेगाना,
संकट में बाबा ये काम आते है,
साँवरे की सेवा में जो भी रम जाते हैं,
बाबा ही संभाले उन्हें वो फिर दुख ना पाते हैं।
वक़्त सभी का बनता बिगड़ता,
समझे नजाकत वो है संभलता,
गीता में भगवन समझाते हैं,
साँवरे की सेवा में जो भी रम जाते हैं,
बाबा ही संभाले उन्हें वो फिर दुख ना पाते हैं।
मन और वचन कर्म हो एक तेरा,
चोखानी तो फिर कटता फेरा,
सात कर्म ही गिन्नी रह जाते हैं,
साँवरे की सेवा में जो भी रम जाते हैं,
बाबा ही संभाले उन्हें वो फिर दुख ना पाते हैं।
साँवरे की सेवा में । सुपरहिट श्याम भजन । गिन्नी कौर । Saawre Ki Sewa Mein
Saanvare Kee Seva Mein Jo Bhee Ram Jaate Hain,
Baaba Hee Sambhaale Unhen Vo Phir Duhkh Na Paate Hai,
Saanvare Kee Seva Mein Jo Bhee Ram Jaate Hain,
Baaba Hee Sambhaale Unhen Vo Phir Duhkh Na Paate Hai.
Song: Saawre Ki Sewa Mein
Singer: Ginny Kaur
Album: Shyam Tu Ruthe Na / Saath Ye Chhoote Na
Category: Hindi Devotional ( Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
Label: Yuki
सांवरे की सेवा में जब कोई मन लगा लेता है, तो जीवन के सारे झमेले खुद-ब-खुद हल्के हो जाते हैं। बाबा संभाल लेते हैं, जैसे कोई पिता अपने बच्चे को कंधे पर उठाकर चल पड़ता है। दुनिया में कितने भी सगे-संबंधी क्यों न हों, मुश्किल के वक्त अक्सर वे बेगाने हो जाते हैं, पर सांवरे कभी नहीं छोड़ते। वे वही हैं जो संकट में काम आते हैं, दुख को दूर रखते हैं, और आगे का रास्ता साफ कर देते हैं। समय बनता-बिगड़ता रहता है, पर जो उनकी सेवा में रम जाते हैं, उन्हें समझ आ जाती है कि असली संभालने वाला तो बस एक है – सांवरे।
गीता में भगवान खुद समझाते हैं कि जो मन, वचन और कर्म से एक होकर उनका हो जाता है, उसके लिए चौरासी का फेरा कट जाता है। सात जन्मों के कर्म भी गिनती में रह जाते हैं, क्योंकि बाबा की कृपा से सब कुछ बदल जाता है। पछतावा नहीं रहता, अकेलापन नहीं सताता, क्योंकि सेवा में डूबे हुए मन को बाबा हर पल साथ देते हैं। जीवन की हर मुश्किल में उनका हाथ महसूस होता है, और दुख की जगह शांति बस जाती है। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्ण जी की।
यह भजन भी देखिये