मनुआ गोविंद गोपाल गाते चलो लिरिक्स Manua Govind Gopala Gate Chalo Lyrics


Latest Bhajan Lyrics

मनुआ गोविंद गोपाल गाते चलो लिरिक्स Manua Govind Gopala Gate Chalo Krishna Bhajan Lyrics Hindi

मनुआ गोविंद गोपाल गाते चलो
मनुआ गोविंद गोपाल गाते चलो
अपनी मुक्ति का मारग बनाते चलो |
दुःख मेँ रोवो मती, सुख मेँ भूलो मती
प्रेम भक्ति के आँसू बहाते चलो | मनुआ .......
लोग कहते कि भगवान सुनते नहीं
दिल की आवाज़ उनको सुनाते नहीं
भक्त प्रहलाद की रट लगाते चलो | मनुआ.....
लोग कहते कि भगवान आते नहीं
द्रोपदी की तरह तुम बुलाते नहीं
टेर गज की सी प्रभु से लगाते चलो | मनुआ ....
लोग कहते कि भगवान खाते नहीं
भीलनी की तरह तुम खिलाते नहीं
साग भक्त विदुर का खिलाते चलो | मनुआ ..

1 टिप्पणी

  1. I am crazy