आयो है अवधूत जोगी कन्हैया दिखलावै लिरिक्स

आयो है अवधूत जोगी कन्हैया दिखलावै लिरिक्स

आयो है अवधूत जोगी कन्हैया दिखलावै लिरिक्स Aayo Hai Avdhoot Jogi Lyrics

आयो है अवधूत जोगी कन्हैया दिखलावै हो माई ॥

हाथ त्रिशूल दूजे कर डमरू, सिंगीनाद बजावै ।
जटा जूटमें गंग बिराजै, गुन मुकुंदके गावै हो माई ॥ १ ॥
भुजंगकौ भूषण भस्मकौ लेपन, और सोहै रुण्डमाला ।
अर्द्धचंद्र ललाट बिराजै, ओढ़नकों मृगछाला ॥
संग सुंदरी परम मनोहर, वामभाग एक नारी ।
कहै हम आये काशीपुरीतें, वृषभ कियें असवारी ॥
कहै यशोदा सुनौ सखीयौ, इन भीतर जिन लाऔ ।
जो मांगै सो दीजो इनकों, बालक मती दिखाऔ ॥
अंतरयामी सदाशिव जान्यौ, रुदन कियौ अति गाढौ ।
हाथ फिरावन लाई यशोदा, अंतरपट दै आड़ौ ॥
हाथ जोरि शिव स्तुति करत हैं, लालन बदन उघार्यो ।
'सूरदास' स्वामी के ऊपर, शंकर सर्वस वार्यो ॥

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post