भोले नाथ पिया छोड़ो मोरी बैया लिरिक्स

Bhole Nath Piya Chhodo Mori Baiya Shiv Bhajan

भोले नाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे।

सुन भोले जोगियां,
ना घोटूं तेरी भंगहिया
गौरा तेरी मजबूर है
भांग में घोटा लगा ना सकुंगी,
थक के होगी चूर मैं,
दुखे दोनों मेरे हाथ रे पीहर जावण दे,
भोले नाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे।

सुनले गोरा रानी,
करो न नादानी
भांग को पीना जरुरी है,
भांग बिना मैं रह ना सकूंगा,
भोला तेरा मजबूर है,
मेरी पूरी करदे मांग,
भांग मन्ने पीवण दे
भोले नाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे।

सुनो शिव रसियां,
ना छोड़ोगे भंगियाँ
जाएगी गोरा तुम से दूर है
मुँह मैं तुमसे मोड़ लूंगी,
किया नशा जो भरपूर है
अब लेके गणेश को साथ,
पीहर जावन दे
भोले नाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे।

गोरा बात मान ले,
तू हाल मेरा जान ले,
भांग तो पीनी जरूर है
आज ही पीऊंगा भांग,
कल ना पीऊंगा शर्त्त ये मंजूर है
भांग मने पीवण दे
भोले नाथ पिया छोड़ो मोरी बैया,
मानूं ना थारी बात पीहर जावण दे। 
 

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post