चालो चालो खाटू धाम, जहाँ बिराजे बाबा श्याम, बनता बिगड़ा हुआ हर
काम, चालो खाटू जी चालो खाटू जी। जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा
श्याम, जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम।
ऊँचे नींचे
रेत के टीले, दूर से दीखते निशान रंगीले, केसरियाँ और पीले
पीले, चालो खाटू जी, केसरियाँ और पीले पीले, चालो खाटू जी,
जाकर
एक निशान उठा लो, बाबा श्याम की किरपा पा लो, अपने सोए भाग जगा
लो, चालो खाटू जी, चालो खाटू जी चालो खाटू जी। जय जय खाटू
धाम, जय जय बाबा श्याम, जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम।
प्रकटी
जहाँ से मूरत प्यारी, है उस कुंड की महिमा भारी, उमड़े जहाँ पे
दुनिया सारी, चालो खाटू जी, उमड़े जहाँ पे दुनिया सारी, चालो
खाटू जी, देखो कुंड बना मन भावन,
krishana bhajan lyrics Hindi
जल है गंगा जल सा पावन, बरसे
श्याम कृपा का सावन, चालो खाटू जी, चालो खाटू जी चालो खाटू जी।
जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम, जय जय खाटू धाम, जय
जय बाबा श्याम।
मंदिर श्याम का लागे प्यारा, जैसे अन्धकार
में तारा, बहती जहाँ प्रेम की धारा, चालो खाटू जी, बहती जहाँ
प्रेम की धारा, चालो खाटू जी, रतन सिंघासन श्याम बिराजे, ढोलक
शंख नगाड़ा बाजै,
सेवक मगन होय कर नाचे, चालो खाटू जी, चालो
खाटू जी चालो खाटू जी। जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम, जय
जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम।
कलयुग का ये देव कहावें, बाबा
साँचा न्याय चुकावें, इक पल की ना देर लगावे, चालो खाटू जी, इक
पल की ना देर लगावे, चालो खाटू जी, सूरज चंदा आरती गावे, सेवन
रंग गुलाल उड़ावे, बाबा दोनोँ हाथ लुटावे, चालो खाटू जी, चालो
खाटू जी चालो खाटू जी। जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम, जय
जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम। चालो-चालो खाटू धाम, जहाँ
बिराजे बाबा श्याम, बनता बिगड़ा हुआ हर काम, चालो खाटू जी चालो खाटू
जी। जय जय खाटू धाम, जय जय बाबा श्याम, जय जय खाटू धाम, जय
जय बाबा श्याम।