म्हारो बेड़ो पार लगाय दीज्यो भजन
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीज्यो भजन
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीज्यो,खाटूवाला श्याम,
खाटूवाला श्याम म्हारा,
मुरलीवाला श्याम,
भटक्याँ ने राह दिखा दीज्यो,
खाटूवाला श्याम,
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीजो,
खाटूवाला श्याम॥
बाबा टेर सुनो थे सबकी,
म्हारी नाव भंवर में अटकी,
अटकी ने पार लगा दीज्यो,
खाटूवाला श्याम।
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीजो,
खाटूवाला श्याम॥
म्हाने एक आसरो थारो,
नहीं और कोई है म्हारो,
विपदा में साथ निभा दीज्यो,
खाटूवाला श्याम।
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीजो,
खाटूवाला श्याम॥
दुनियाँ में तेज तिहारो,
चम चम चमके उजियारो,
जीवन में ज्योति जला दीज्यो,
खाटूवाला श्याम।
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीजो,
खाटूवाला श्याम॥
म्हारे मन में आशा जागी,
थारे नाम की लगन है लागी,
म्हारे मन का कष्ट मिटा दीज्यो,
खाटूवाला श्याम।
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीजो,
खाटूवाला श्याम॥
प्रभु इतना ना तरसावो,
कुछ तरस मेरे पर खावो,
बीती बातां न भुला दीज्यो,
खाटूवाला श्याम।
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीजो,
खाटूवाला श्याम॥
थे लखदातार कहावो,
नीले पर चढ़कर आवो,
भक्तां ने दरस दिखाय दीज्यो,
खाटूवाला श्याम।
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीजो,
खाटूवाला श्याम॥
घर घर में चर्चा थारी,
तुम दिन दुखी हितकारी,
इस बालक ने अपना लीज्यो,
खाटूवाला श्याम।
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीजो,
खाटूवाला श्याम॥
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीज्यो,
खाटूवाला श्याम,
खाटूवाला श्याम म्हारा,
मुरलीवाला श्याम,
भटक्याँ ने राह दिखा दीज्यो,
खाटूवाला श्याम,
म्हारो बेड़ो पार लगाय दीजो,
खाटूवाला श्याम॥
Mharo Bedo Paar Laga Dijo || Top Khatu Shyam Baba Bhajan 2016 || Sanju Sharma || #SCI
खाटूवाला श्याम का वह करुणामय स्वरूप हर भक्त की पुकार सुनता है, जो अपनी जीवन की नाव को भवसागर के भंवर में फंसा हुआ पाता है। उनका यह मुरलीवाला रूप भटके हुए को राह दिखाता है और उनकी कृपा वह ज्योति है, जो जीवन के अंधेरे को उजाले से भर देती है।
जब भक्त सच्चे हृदय से श्याम को पुकारता है, तो वह उसकी हर विपदा में साथ निभाता है और उसकी नाव को किनारे तक पहुँचा देता है। श्याम बाबा का वह लखदातार स्वरूप भक्त के मन की हर आशा को जगाता है और उसकी हर बाधा को दूर कर, उसे सुख और शांति का मार्ग दिखाता है। उनकी शरण में आने वाला भक्त कभी निराश नहीं लौटता, क्योंकि श्याम की दया उसकी हर पुकार को स्वीकार करती है।
खाटू श्याम मंदिर की स्थापना से जुड़ी कथा के अनुसार, बर्बरीक का शीश खाटू गाँव में एक चमत्कारी स्थान पर मिला, जहाँ एक गाय रोज़ अपने आप दूध बहाती थी। खुदाई के बाद वहाँ से शीश निकला और राजा रूप सिंह चौहान को स्वप्न में मंदिर निर्माण का आदेश मिला। इसके बाद 1027 ईस्वी में मंदिर बनवाया गया और शीश की स्थापना की गई।
खाटू श्याम बाबा के मंदिर में हर साल फाल्गुन मास में विशाल मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन के लिए आते हैं। भक्तजन मानते हैं कि यहाँ सच्चे मन से की गई प्रार्थना और मनोकामना बाबा अवश्य पूरी करते हैं। मंदिर के पास स्थित श्याम कुंड भी पवित्र माना जाता है, जहाँ स्नान करने से विशेष पुण्य और रोगों से मुक्ति की मान्यता है।
खाटूवाला श्याम को "हारे का सहारा" कहा जाता है और वे अपने भक्तों के लिए करुणा, दया और शक्ति का प्रतीक हैं।
Album : Khatu Ka Raja Mehar Karo
Singer : Sanju Sharma
Writer : Nandu Ji, Nirmal Ji
Music : Deepankar Saha
Video Editing : Rajesh Pandey
यह भजन भी देखिये