मैं कैसे ब्याहूँ राधा कन्हैया तेरो लिरिक्स Main Kaise Byahu Radha Lyrics

मैं कैसे ब्याहूँ राधा कन्हैया तेरो लिरिक्स Main Kaise Byahu Radha Lyrics 

 
मैं कैसे ब्याहूँ राधा कन्हैया तेरो लिरिक्स Main Kaise Byahu Radha Lyrics

मैं कैसे ब्याहूँ राधा, कन्हैया तेरो कारो,
कन्हैया तेरो कारो, नन्दलाला तेरो कारो.
मैं कैसे ब्याहूँ राधा, कन्हैया तेरो कारो।

तू क्यों ना ब्याहै राधा, कन्हैया मेरो बारो,
कन्हैया मेरो बारो, नन्दलाला मेरो बारो।
तू क्यों ना ब्याहै राधा, कन्हैया मेरो बारो।

तेरो कन्हैया ऐसो कारो, जैसे निसि अँधियारी,
अरी मेरी राधा गोरी, जैसे चन्दा की उजियारी।
मैं कैसे ब्याहूँ राधा, कन्हैया तेरो कारो।

कारो कारो मत कह ग्वालिन, मेरी आँख को तारो,
इन गोपिन की नजर लगी है, है गयो रंग साँवरो।
तू क्यों ना ब्याहै राधा, कन्हैया मेरो बारो।

कारो कारो मत कह ग्वालिन, कारो जग उजियारो,
अरी नाग नाथ रेती में डारो, है गयो रंग साँवरो।
तू क्यों ना ब्याहै राधा, कन्हैया मेरो बारो।

अरी येऊ कारो याके संग के कारे, ये तो ओढ़े कम्बल कारो,
लूट लूट दधि माखन खावै, कैसे होएगो मेरी राधे को गुजारो।
अरी मैं कैसे ब्याहूँ राधा, कन्हैया तेरो कारो।

चंद्रसखी भज बाल कृष्ण छवि, संतन को ये अधारो,
अरी अपनी राधा घर में रख लै, जीवै कान्ह हमारो (कुँवारो?)।
मती ना अपनी ब्याह्वै राधा।

चंद्रसखी भज बाल कृष्ण छवि, संतन को रखवारो,
अरी राधा जैसी दसियों गोरी, या कारे पे वारो।
मती ना अपनी ब्याह्वै राधा। 
 

बनोगे राधा तो ये जानोगे कि कैसा प्यार है मेरा ।। Banoge Radha To Ye Janoge ।। Sad Hindi

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
  1. कहाँ रखोगे बाबा हारों की अंसुवन धार लिरिक्स Kaha Rakhoge Baba Lyrics
  2. श्याम की अदालत में जो भी चला आता है लिरिक्स Shyam Ki Adalat Me Jo Bhi Chala Aata hai Lyrics
  3. नाचू छमाछम मंदिर में लिरिक्स Nachu Chhama Chham Mandir Me Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url