संत कबीर एक महान रहस्यवादी कवि और संत थे। उन्होंने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। कबीर के अनुसार, सतगुरु एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हमें ईश्वर के मार्ग पर ले जाते हैं। वे हमें सांसारिक मोह-माया से मुक्त होने और ईश्वर की प्राप्ति में मदद करते हैं।
ऐवी ऐवी सेण बताई म्हारे सतगुरु
ऐवी ऐवी सेण बताई म्हारे सतगुरु मुख पर कहयो नहीं जाये, रे साधो
हमारे देस में मांई नहीं धरा नहीं गगना नहीं कोई पवन नहीं पानी
हमारे देस में मांई नहीं चंदा नहीं सूरज
नहीं कोई नव लख तारा
हमारे देस में मांई नहीं ब्रह्मा नहीं विष्णु नहीं कोई शंकर देवा
हमारे देस में मांई नहीं वेद नहीं गीता नहीं कोई शबद नहीं साखिया
हमारे देस में मांई नहीं उगे नहीं आथमे नहीं कोई जन्मे नहीं मरे