श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएँगे भजन

श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएँगे भजन


श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएँगे,
गुरूवर आएँगे,
गुरूवर आएँगे राजेन्द्र सूरी आएँगे,
भक्ति भावना से गुरूवर को हम बुलाएँगे,
गुरूवर आएँगे,
श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएँगे,
गुरूवर आएँगे।

माता केशर के नंदन जब आएँगे,
संग खुशियाँ हज़ारों वो लाएँगे,
भाव भक्ति के हमारे और बढ़ जाएँगे,
गुरूवर आएँगे,
श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएँगे,
गुरूवर आएँगे।

नगरी भरतपुर जन्म लिया था,
पारीक कुल का नाम किया था,
जय जय गुरुदेव बोलो जय गुरुदेव,
जय जय गुरुदेव बोलो जय गुरुदेव।

जब कुटिया में गुरूवर पधारेंगे,
जन्मों जन्म के भाग्य संवारेँगे,
सुनी बगियाँ में फिर से फूल खिल जाएँगे,
गुरूवर आएँगे,
श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएँगे,
गुरूवर आएँगे।

दिलबर प्रीति जो गुरु से लगाएँगे,
गुरु कृपा से ही प्रभुवर को पाएँगे,
किशन भक्तों को गले से लगाएँगे,
गुरूवर आएँगे,
श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएँगे,
गुरूवर आएँगे।

श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएँगे,
गुरूवर आएँगे,
गुरूवर आएँगे राजेन्द्र सूरी आएँगे,
भक्ति भावना से गुरूवर को हम बुलाएँगे,
गुरूवर आएँगे,
श्रद्धा भक्ति के भावों से रीझ जाएँगे,
गुरूवर आएँगे।



राजेंद्रसुरी गुरुवर आएंगे। RajendraSuri Gurudev Latest bhajan। Kishan Goyal Balotra। Trending

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


❂Song : RajendraSuri Guruvar Aayenge
❂Singer : Kishan Goyal
❂Lyrics : Dileep Dilbar
❂Mix : Hitesh Panwar
❂Recording : Ma Arbuda Recording Studio
❂Music Label : kishan Goyal 
❂Category : Devotional
❂Sub Category : Jain Bhajan
❂Track Genre : Hindi
❂Director : Kishan Goyal
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post