नाकोड़ा के भैरव देव जी मैं आया तेरे पास भजन

नाकोड़ा के भैरव देव जी मैं आया तेरे पास भजन


नाकोड़ा के भैरव देव जी,
मैं आया तेरे पास,
मन की मुरादें होंगी पूरी,
है पक्का विश्वास है,
साँचा तेरा दरबार,
अर्जी सुन लो ओ सरकार,
चरणों में बिठाकर दादा,
मुझ पर लूटाना अपना प्यार,
मेरे देवा भैरव देवा,
मेरे देवा भैरव देवा।

झूठे जग की झूठी माया,
छोड़ तेरी चौखट पे आया,
पुण्य प्रबल है मेरे दादा,
आज तुम्हारा दर्शन पाया,
जब हुआ मुझे तेरा दीदार,
स्वप्न हुआ मेरा साकार,
चरणों में बिठाकर दादा,
मुझ पर लूटाना अपना प्यार,
मेरे देवा भैरव देवा,
मेरे देवा भैरव देवा।

जिसने लिया है तेरा नाम,
उनके बन गए सारे काम,
बनके पुजारी तेरे दादा,
नाम रटें वो आठों याम,
लुटा रहा बनके दातार,
भक्तों के भरता भंडार,
चरणों में बिठाकर दादा,
मुझ पर लूटाना अपना प्यार,
मेरे देवा भैरव देवा,
मेरे देवा भैरव देवा।

अपना बालक जानके दादा,
दो मुझको ऐसी सौगात,
साया बनके साथ रहे तू,
कभी न छूटे मेरा साथ,
दिलबर छोटी दरकार,
कैलाश की सुन ले सरकार,
चरणों में बिठाकर दादा,
मुझ पर लूटाना अपना प्यार,
मेरे देवा भैरव देवा,
मेरे देवा भैरव देवा।

नाकोड़ा के भैरव देव जी,
मैं आया तेरे पास,
मन की मुरादें होंगी पूरी,
है पक्का विश्वास है,
साँचा तेरा दरबार,
अर्जी सुन लो ओ सरकार,
चरणों में बिठाकर दादा,
मुझ पर लूटाना अपना प्यार,
मेरे देवा भैरव देवा,
मेरे देवा भैरव देवा।



New Nakoda Bheru Ji Song| मेरे देवा भेरू देवा - Mere Deva Bheru deva| Kailash Rathore|Nakoda Ji Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


▸ Album: Nakoda Bheruji Song
▸ Song: Mere Deva Bheru Deva
▸ Singer: Kailash Rathore
▸ Music: Rathore Brothers
▸Lyrics: Dilip Singh Ji Sisodiya
▸Director & Editor: Bhagwan Sundesha (NS Films)
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post