जुड़ा जिनसे तार है वो नाकोड़ा सरकार है भजन

जुड़ा जिनसे तार है वो नाकोड़ा सरकार है भजन


जुड़ा जिनसे तार है,
वो नाकोड़ा सरकार है,
मेरे सिर पर जिनका ये हाथ है,
दादा की कृपा है पाना,
तो नाकोड़ा जी चले आना।

श्री पार्श्व जिनराज हैं,
संग भेरूजी महाराज हैं,
पार्श्व भैरव भक्तों के नाथ हैं,
अगर इनके हैं दर्शन पाना,
तो नाकोड़ा जी चले आना।

तीर्थ बड़ा प्यारा है,
दुनिया से न्यारा है,
हमको मिली अनुपम सौगात है,
अगर पाना है भक्ति का खजाना,
तो नाकोड़ा जी चले आना।

दीपों का त्योहार है,
ज्योतिमय संसार है,
बसे दिल में प्रभु पार्श्वनाथ हैं,
अगर प्रीति है इनसे बढ़ाना,
तो नाकोड़ा जी चले आना।

आता जो भी द्वार है,
मिलता उनको प्यार है,
नितिन दिलबर का मिल ये साथ है,
अगर दादा की भक्ति है पाना,
तो नाकोड़ा जी चले आना।

जुड़ा जिनसे तार है,
वो नाकोड़ा सरकार है,
मेरे सिर पर जिनका ये हाथ है,
दादा की कृपा है पाना,
तो नाकोड़ा जी चले आना।



Wo Nakoda Sarkar Hai || वो नाकोड़ा सरकार है || | Nitin Jain | Latest Nakodaji Bhajan 2024

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


👉Bhajan -: Juda Jinse Taar Hai Wo Nakoda Sarkar Hai || जुड़ा जिनसे तार है वो नाकोड़ा सरकार है
👉Singer -: Nitin Jain 
👉 Music-: Hitesh Panwar (Jasol) 
👉 Video Director -: Jogendra Singh (Balotra) 
👉 Video Editing -: Bharat Ji Sharma (Balotra) 
👉 Lyricist-: Dilip Singh Ji Sisodiya (Dilbar)
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post