पर्वराज पर्युषण प्यारे हमें जगाने आये है भजन

पर्वराज पर्युषण प्यारे हमें जगाने आये है भजन


पर्वराज पर्युषण प्यारे,
हमें जगाने आए हैं,
आत्म शांति का मधुर संदेश,
हमें सुनाने आए हैं।

मोह माया से इस जीवन में,
फैला घोर अंधेरा है,
क्रोध मान छल राग द्वेष ने,
यहाँ लगाया डेरा है,
कर्म बंधन की जंजीरों से,
हमें छुड़ाने आए हैं,
आत्म शांति का मधुर संदेश,
हमें सुनाने आए हैं।

पर्युषण का सार यही है,
निज आत्मा उद्धार करे,
संयम के पथ को अपनाए,
धर्म ध्यान उपकार करे,
परहित अर्पण सर्वस्व करे,
यही बताने आए हैं,
आत्म शांति का मधुर संदेश,
हमें सुनाने आए हैं।

यही पर्व उद्धार करेगा,
नवजीवन संचार करेगा,
जो जन इसको प्यार करेगा,
उसके सब संताप हरेगा,
पर्व आराधना जप तप करके,
ज्ञान का दीप जलाए हैं,
आत्म शांति का मधुर संदेश,
हमें सुनाने आए हैं।

पर्वराज पर्युषण प्यारे,
हमें जगाने आए हैं,
आत्म शांति का मधुर संदेश,
हमें सुनाने आए हैं।



Parvraj Paryushan Pyare || NEW SONG || DEEPAK RAO

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


▸ Song : Parvraj Paryushan Pyare
▸ Singer : Deepak Rao
▸ Music : Jeet Dave
▸ DOP & Editor: Ravi Rao
▸ Producer: Deepak Rao
▸ Channel Management: Bhagwan Sundesha 8005769805
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post