ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो कृष्ण होली भजन

ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो भजन


ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो,
ऐसे ना डालो रंग ऐसे ना डालो,
ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो,
देखो रंग डार गया री मोपे सांवरा,

जो रंग मेरे शीश पे डालो,
जो रंग मेरे शीश पे डालो,
मेरी चुनरी को छोर बचाकर के डालो,
ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो,

जो रंग मेरे मुखड़ा पे डालो,
जो रंग मेरे मुखड़ा पे डालो,
मेरी बिंदिया की चमक बचा करके डालो,
ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो,

जो रंग मेरे नैनन पे डालो,
जो रंग मेरे नैनन पे डालो,
मेरे कजरा की रेख बचा करके डालो,
ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो,

चित्र विचित्र कहे कर जोरी,
चित्र विचित्र कहे कर जोरी,
रंग डालो तो फिर हमें अपना बना लो,
ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो,

ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो,
ऐसे ना डालो रंग ऐसे ना डालो,
ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो।



New Holi Song 2026 | ओ सांवरे रंग ऐसे न डालो | राधाकृष्ण होली भजन | Chitra Vichitra Ji Maharaj

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

☛ Voice: रसिक संत बाबा श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज
☛ Video Name: O Sanwre Rang Aise Na Dalo ( ओ सांवरे रंग ऐसे ना डालो )
Sung by :- Chitra Vichitra Ji Maharaj
Lyrics:- Baba Vichitra Biharidas ji 
Music:- Lovely Sharma ji 
Mix&Master :- Sanjay paul ji
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post