रसिया को नार बनावो री रसिया को भजन
रसिया को नार बनावो री रसिया को,
कटि लहंगा गल माल कंचुकी,
वाको चुनरी शीश उढाओ री।
रसिया को नार बनावो री रसिया को,
बाँह बडा बाजूबंद सोहे,
वाको नकबेसर पहराओ री,
रसिया को नार बनावो री रसिया को,
लाल गुलाल दृगन बिच काजर,
वाको बेंदी भाल लगावो री,
रसिया को नार बनावो री रसिया को,
आरसी छल्ला और खंगवारी,
वाको अनपट बिछुआ पहराओ री,
रसिया को नार बनावो री रसिया को,
नारायण करतारी बजाय के,
वाको जसुमति निकट नचाओ री
रसिया को नार बनावो री रसिया को,
यह भी देखें You May Also Like