मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे भजन

मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे भजन

 
मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे Mujhe Apne Hi Rang Me Rang Le Lyrics

मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे
मेरे यार सांवरे, दिलदार सांवरे
ऐसा रंग तू रंग दे सांवरिया
जो उतरे ना जनम जनम तक
नाम तू अपना लिख दे कन्हैया मेरे सारे बदन पर
मुझे अपना बना के देखो इक बार सांवरे
श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया
बिना रंगाये मैं घर नहीं जाउंगी
बिना रंगाये मैं तो घर नहीं जाउंगी,
बीत जाए चाहे सारी उमरिया।
लाल ना रंगाऊं मैं तो हरी ना रंगाऊ,
अपने ही रंग में रंग दे सांवरिया
ऐसी रंग दे जो रंग ना छूटे
धोबिया धोये चाहे सारी उमरिया
मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे
मेरे यार सांवरे
दिलदार सांवरे

जो नाही रंगों तो मोल ही मंगाए
दो ब्रज में खुली है प्रेम बजरिया
या चुनरी को ओड मैं तो यमुना पे जाउंगी
श्याम की मोपे पड़ेगी नजरिया
मेरे जीवन की नैया लगा जा उस पास सांवरे
मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे
मेरे यार सांवरे
दिलदार सांवरे

भव सागर में ऐ मनमोहन माझी बन कर आना,
ना भटकूँ इधर उधर हे प्यारे मुरली मधुर बजाना
मेरी जीवन लेजा उस पार सांवरे

रैन चढ़ी रसूल की रंग मौला के हाथ
तूने जिसकी चुनरी रंगदीनी रे
धन धन उसके भाग
जो तू मांगे रंग की रंगाई
तो मेरा जोबन गिरवी रख ले
पर अपनी पगड़िया मोरी चुनरिया
एक ही रंग में रंग ले
तेरे रंग तेरी आशकी जरूर रंग लाएगी
मुझे मार डालेगी या जीना सिखाएगी
दुनिया के रंग मिटा देगी मुझमे से
रंग तेरे प्यार का यह मुझ पे चढाएगी
मुझे अपना बना के देखो एक बार सांवरे
मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे

प्रीत लगाना प्रीतम ऐसी
निभ जाए मरते दम तक
इस के सिवा ना तुझ से चाह
ना कुछ माँगा अब तक
मेरे काहना तुझ बिन जीना बेकार सांवरे
मेरे यार सांवरे दिलदार सांवरे
 
मीराबाई राजपूत कुल से सबंधित महान संत और अनन्य कृष्ण भक्त कवियत्री हैं। मीरा बाई का बचपन ही श्री कृष्ण की भक्ति से शुरू होता हैं जहां पर अन्य बच्चे खिलौनों से खेलते थे वहीँ पर मीरा बाई अपने साथ श्री कृष्ण जी की मूरत को साथ रखती और भक्ति में रूचि दिखाती।बचपन में माँ के गुजर जाने के बाद और पिता के युद्धों में व्यस्त रहने के कारण बाई मीरा के दादा ने उनकी परवरिश की।वैवाहिक जीवन भी मीरा का कृष्ण जी की भक्ति से ही ओत प्रोत था।


Mujhe Apne Hi Rang Me Rang Le || Sadhvi Purnima Ji || New Krishan Bhajan || Saawariya Music
 
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 
Album Name: Mujhe Apne Hi Rang Me Rang Le
Song : Mujhe Apne Hi Rang Me Rang Le
Singer Name: Sadhvi Purnima Ji
Music - Bijendra Singh 
Lyrics : RAVI JI, BILLU JI
 
Mujhe Apne Hi Rang Main Rang Le Mere Yaar Saaware
Mere Yaar Saware Dildaar Saaware
Mujhe Apne Hi Rang Main Rang Le Mere Yaar Saaware

Aisa Rang Tu Rang De Saawariya Jo Utare Na Janam Janam Tak
Naam Tu Apana Likh De Kanahaiya Mere Sare Badan Per
Mujhe Apna Bana Ke Dekho, Ek Baar Saaware
Mere Yaar Saaware Dildaar Saaware
Mujhe Apne Hi Rang Main Rang Le Mere Yaar Saaware
Saware Haye, Saware Saware
Next Post Previous Post