तेरी राम जी से क्या पहचान भजन

तेरी राम जी से क्या पहचान भजन

 
तेरी राम जी से क्या पहचान लिरिक्स Teri Ram Ji Se Kya Pahchan Lyrics

पहले नहीं देखा, कैसे हो भरोसा,
इतना बता हनुमान,
तेरी राम जी से क्या पहचान,

कौन सी घड़ी में, कौन सी जगह पे,
हुई तेरी मुलाकात,
किस कारण से मेरे प्रभु ने, रखा तुमकों साथ,
नर वानर का मेल हुआ कैसे, कौनसा किया तुमने काम,
तेरी राम जी से क्या पहचान,
तेरी राम जी से क्या पहचान,
तुझको तेरे राम मिलेंगे, माँ ने कहा बचपन में,
सीता को रावण हर लेगा, भटकेंगे वन वन में,
चला जा शरण में, साथ रहना वन में,
राम जी सेवा तेरा काम,
मेरी राम जी से यही पहचान,
मेरी राम जी से यही पहचान,

गया शरण में रघुराई की, अपना शीश नवाया,
मुझसे मेरी जात ना पूछी, अपने गले लिपटाया,
बनवारी आंसू लगे हैं टपकने,
जब मिलने लगे सियाराम,
रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम,

मुद्रिका दिखाई, गाके सुनाई,
राम कहा ही महान, माता सीता ने लिया पहचान,
माता सीता ने लिया पहचान,
पहले नहीं देखा, कैसे हो भरोसा,
इतना बता हनुमान,
तेरी राम जी से क्या पहचान,


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 

Teri Ram Ji Se Kya Pahchan - Anil Sharma | Ram Bhajan | Sanskar Bhajan Bhajan : Teri Ram Ji Se Kya Pahchan
Singer : Anil Sharma
Label : Sanskar Bhajan


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post