मेरे भोले बाबा निराली तेरी शान है
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
पल भर में कर देते भोले, निर्धन को धनवान है,
काशी में बैठे हो भोले, विश्वनाथ अवतारी,
गंगा शीश बीराजे जिनके, तीन नेत्र त्रिपुरारी,
तिरलोकी कहलाते स्वामी, महिमा बड़ी महान हैं,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोळे बाबा,
उज्जैन नगरी के राजा, महाकाल कालेश्वर,
भूमिपति कहलाये भोला, बनकर के भुवनेश्वर,
सुर नर मुनि गन्धर्व कहूँ क्या, पूजे तुम्हें जहान है,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोळे बाबा,
राम चंद्र ने तुमको पूजा, रामेश्वर कहलाये,
रावण का अभिमान घटाया, राम की विजय कराए,
सीता को लंका में तुमने, दिया अटल वरदान है,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोळे बाबा,
अमरनाथ में बैठे स्वामी, अपना झंडा गाड़ के,
निर्धन हैं राम तुम्हारा, दे दो छप्पर फाड़ के,
ओघड़ दानी की भक्ति में ये जीवन कुर्बान है,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोळे बाबा,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
पल भर में कर देते भोले, निर्धन को धनवान है,
काशी में बैठे हो भोले, विश्वनाथ अवतारी,
गंगा शीश बीराजे जिनके, तीन नेत्र त्रिपुरारी,
तिरलोकी कहलाते स्वामी, महिमा बड़ी महान हैं,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोले बाबा, निराली तेरी शान है,
मेरे भोळे बाबा,
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Mere Bhole baba | Singer - Shahnaz Akhtar | Lord Shiva
Album : BAMLAHARI
Song : Mere Bhole baba Nirali Teri Shan
Singer : Shahnaz Akhtar
Music : Ejaj Khan
DIrector : Tarun Nishad
Producer : Lakhi Sundrani
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं