चल खाटू चलिए श्याम भजन

चल खाटू चलिए श्याम भजन

 
चल खाटू चलिए श्याम भजन

ग्यारस की है पावन रात,
बन जाएगी बिगड़ी बात,
चल खाटू चलिए,
चल खाटू चलिए।।

अपना लो श्याम मुझे अब तो,
मेरा कोई नहीं है तेरा सिवा,
तेरे दर्शन को तड़पा हूँ,
तेरे दर्श ही बाबा मेरी दवा,
खाटू का दरबार, 
जिसमे बैठा लखदातार,
चल खाटू चलिए,
चल खाटू चलिए।।

झूठी दुनिया है ये सारी,
यहाँ कोई नहीं है अपना सगा,
जिस पर भी भरोसा मैंने किया,
उसने ही दिया है मुझको दगा,
नाव मेरी मझधार, बाबा कर ही देगा पार,
चल खाटू चलिए,
चल खाटू चलिए।।

लाखों को तारा है तुमने,
मुझको भी पार लगाओ प्रभु,
थक हार गया है ‘विनीत’ तेरा,
मेरे श्याम सांवरे आओ प्रभु,
करता है करामात, देता हारे का है साथ,
चल खाटू चलिए,
चल खाटू चलिए।।

ग्यारस की है पावन रात,
बन जाएगी बिगड़ी बात,
चल खाटू चलिए,
चल खाटू चलिए।।



Chal Khatu Chaliye | Khatu Shyam Bhajan | Vinit Rajvanshi | बन जाएगी बिगड़ी बात चल खाटू चलिए

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song: Chal Khatu Chaliye
Singer: & Lyrics Vinit Rajvanshi - 9896297017
Music: Rahul Riyaz
Recording: Natraj Studio- Rohtak
Video: S&V Creations - 8582969768
Category: Hindi Devotional (Khatu Shyam Bhajan)
 
ग्यारस की पावन रात में खाटू नगरी का आह्वान श्याम बाबा के प्रति भक्त की गहरी आस्था और शरणागति को व्यक्त करता है। यह रचना भक्त के हृदय की वह पुकार है, जो श्याम धणी को अपना एकमात्र सहारा मानता है। खाटू का दरबार, जहाँ लखदातार विराजमान हैं, वह स्थान है जो हर बिगड़ी बात को सुधारने की शक्ति रखता है। भक्त का यह विश्वास कि श्याम बाबा का दर्शन ही उसकी हर व्यथा की दवा है, उनके प्रति अनन्य भक्ति और प्रेम को दर्शाता है। यह पावन अवसर भक्त को न केवल शारीरिक रूप से खाटू की ओर खींचता है, बल्कि उसके मन को भी श्याम बाबा के चरणों में समर्पित करने की प्रेरणा देता है। यह भक्ति उस आंतरिक तड़प को प्रकट करती है, जो भक्त को संसार की मिथ्या और क्षणभंगुरता से ऊपर उठाकर श्याम की शरण में ले जाती है, जहाँ उसे सच्चा आश्रय और शांति मिलती है। 
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post