सपने में देखी रे कन्हैया तेरी सुरतिया
सपने में देखी रे, कन्हैया तेरी सुरतिया,
सुरतिया सुरतिया, तेरी सुरतिया,
जादू सा कर गई रे, कन्हैया तेरी सुरतिया,
सपने में देखी रे, कन्हैया तेरी सुरतिया,
तेरी अँखिया हैं कजरारी,
माथे पे लट घुँघराली,
नैनों में समा गई रे, कन्हैयाँ तेरी सुरतियाँ,
सपने में देखी रे, कन्हैया तेरी सुरतिया,
तेरे माथे मुकुट बिराजै,
कानों में कुण्डल साजै,
मेरे दिल में उतर गई रे, कन्हैयाँ तेरी सुरतियाँ,
सपने में देखी रे, कन्हैया तेरी सुरतिया,
तेरे गले बैजंती माला,
तन्ने ओढ्या कंबल काला,
मोहे घायल कर गई रे, कन्हैयाँ तेरी सुरतियाँ,
सपने में देखी रे, कन्हैया तेरी सुरतिया,
तन्ने मुरली मधुर बजाई,
मैंने सुध बुध ही बिसराई,
बैरागण बना गई रे, कन्हैया तेरी सुरतियाँ,
मोहे घायल कर गई रे, कन्हैयाँ तेरी सुरतियाँ,
सपने में देखी रे, कन्हैया तेरी सुरतिया,
सुरतिया सुरतिया, तेरी सुरतिया,
जादू सा कर गई रे, कन्हैया तेरी सुरतिया,
सपने में देखी रे, कन्हैया तेरी सुरतिया,
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
कन्हैया भजन - सपने में देखी रे कन्हैया तेरी सुरतिया - कुसुम चौहान के भजन - हंसा देसी भजन
Album \Song :- सपने में देखी रे कन्हैया तेरी सूरतयाँ
Singer :- Kusum Chauhan
Lyrics :- Kusum Chauhan
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं