बसो मोरे नैनन में नँदलाल लिरिक्स Baso Me More Nainam Me Meaning Meera Baai

बसो मोरे नैनन में नँदलाल लिरिक्स Baso Me More Nainam Me Meaning Meera Baai Ke Pad Hindi Meaning, Meera Bhajan Lyrics Hindi

मीरा बाई पद /भजन " बसो मोरे नैनन में नँदलाल" हिंदी मीनिंग मीरा बाई के द्वारा रचित यह पद/भजन बहुत प्रसिद्ध भजन है जिसमे बाई मीरा ने श्री कृष्ण के सौंदर्य का वर्णन किया है। श्री कृष्ण जी की छवि मोहित करने वाली सांवली सूरत है। नैना अत्यंत ही विशाल हैं। श्री कृष्ण के होंठों पर अमृत है /सुधारस है और बांसुरी शोभित है। श्री कृष्ण जी विष्णु जी के अवतार हैं इसलिए उन्ही की भाँती इनके गले/छाती पर बैजंती माला शोभित है। हे श्री कृष्ण मेरे नैनों में वास करो।
बसो मोरे नैनन में नँदलाल,
बसो मोरे नैनन में नन्द लाल।


मोहनी मूरति, साँवरी सूरति,
मोहनी मूरति, सांवरी सूरति,
नैना बड़े बिसाल,
अधर सुधारस मुरली राजत,
उर बैजंती माल,
बसो मोरे नैनन में नँदलाल,
बसो मोरे नैनन में नन्द लाल।

छुद्र घटी काय कटि तट सोभित,
छुद्र घटी काय कटि तट सोभित,
नूपुर सब दर्शाए,
मीराँ प्रभु संतन सुखदाई,
मीरा प्रभु संतन सुखदाई,
भगत बछल गोपाल,
बसो मोरे नैनन में नँदलाल,
बसो मोरे नैनन में नन्द लाल। 
मीरा पद / भजन के शब्दार्थ हिंदी Meera Bhajan Word Meaning Hindi
बसो - वास करो।
मोरे नैनन - मेरे नैनों में।
नँदलाल- नन्द जी के लाल (श्री कृष्ण )
मोहनी मूरति- मोहित कर देने वाली सूरत/स्वरुप।
साँवरी सूरति - सांवली सूरत (छवि )
नैना बने बिसाल- विशाल नैनों वाले।
अधर सुधारस - होठों पर सुधारस, अमृत के समान रस ।
मुरली राजत - बाँसुरिया शोभित (राजत/राजित) है।
उर बैजंती माल- गले में बजैंति माला शोभित है। वैजयंती माला को भगवान् श्री विष्णु जी धारण करते हैं (श्री कृष्ण विष्णु जी के अवतार हैं )
छुद्र (शुद्र) घटी काय -घुंघरूदार करधनी/कमर पर शोभित आभूषण।
कटि तट सोभित- कटी से आशय कमर से है। कमर पर शोभित।
नूपुर - घुंघरु।
शबद - शब्द / ध्वनि।
रसाल-मधुर।
मीराँ प्रभु संतन सुखदाई - हे ईश्वर आप संतों के सुखदाई हैं।
भगत बछल-भक्तवत्सल, भक्तों के अति प्रिय, श्री कृष्ण।
गोपाल-श्री कृष्ण जो गायों के पालक/पालनहार / रक्षा करने वाले हैं। 
मीरा बाई का यह पद /भजन कुछ स्थानों पर ऐसे भी प्राप्त होता है।
बसो मोरे नैनन में नँदलाल। टेक।,
मोहनी मूरति साँवरी सूरति, नैणा बने बिसाल,
अधर सुधारस मुरली राजति, उन बैजंती माल,
छुद्र घंटिका कटि तट सोभित, नूपुर सबद रसाल,
मीराँ प्रभु संतन सुखदाई, भक्‍त बछल गोपाल,
Baso More Nainan Mein Nandalaal. Tek.,
Mohanee Moorati Saanvaree Soorati, Naina Bane Bisaal,
Adhar Sudhaaras Muralee Raajati, Un Baijantee Maal,
Chhudr Ghantika Kati Tat Sobhit, Noopur Sabad Rasaal,
Meeraan Prabhu Santan Sukhadaee, Bhak‍ta Bachhal Gopaal,

Baso Mere Nainan Krishna Bhajan Full with Hindi English Lyrics Anuradha Paudwal I SWARANJALIमीरा बाई के पद/मीरा भजन हिंदी मीनिंग बसो मोरे नैनन में नँदलाल लिरिक्स Baso Me More Nainam Me Meaning Meera Baai
Baso More Nainan Mein Nandalaal,
Baso More Nainan Mein Nand Laal.

Mohanee Moorati, Saanvaree Soorati,
Mohanee Moorati, Saanvaree Soorati,
Naina Bane Bisaal,
Adhar Sudhaaras Muralee Raajat,
Ur Baijantee Maal,
Baso More Nainan Mein Nandalaal,
Baso More Nainan Mein Nand Laal.

Chhudr Ghatee Kaay Kati Tat Sobhit,
Chhudr Ghatee Kaay Kati Tat Sobhit,
Noopur Sab Darshae,
Meeraan Prabhu Santan Sukhadaee,
Meera Prabhu Santan Sukhadaee,
Bhagat Bachhal Gopaal,
Baso More Nainan Mein Nandalaal,
Baso More Nainan Mein Nand Laal.

एक टिप्पणी भेजें