जय सतगुरु देवा स्वामी जय सतगुरु भजन

जय सतगुरु देवा स्वामी जय सतगुरु देवा

 
जय सतगुरु देवा स्वामी जय सतगुरु देवा लिरिक्स Jay Satguru Deva Swami Jay Satguru Deva Lyrics Satgurudev Aarti Lyrics Hindi

जय सद्गुरु देवा , स्वामी जय सद्गुरु देवा,
सब कुछ तुम पर अर्पण करहूँ पद सेवा,
जय गुरुदेव दया निधि,
दीनन हितकारी , स्वामी भक्तन हितकारी,
जय जय मोह विनाशक, जय जय तिमिर विनाशक,
भय भंजन हारी,
स्वामी जय सतगुरु देवा, स्वामी जय सतगुरु देवा।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, गुरु मूरति धारी,
स्वामी प्रभु मूरति धारी,
वेद पुराण बखानत, शास्त्र पुराण बखानत,
गुरु महिमा भारी,
स्वामी जय सतगुरु देवा, स्वामी जय सतगुरु देवा।

जप तप तीर्थ संयम,
दान विधि दीन्हे, स्वामी दान बहुत दीन्हे,
गुरु बिन ज्ञान न होवे, दाता बिन ज्ञान न होवे,
कोटि यत्न कीन्हे,
स्वामी जय सतगुरु देवा, स्वामी जय सतगुरु देवा। 

माया मोह नदी जल, जीव बहे सारे,
स्वामी जीव बहे सारे,
नाम जहाज बिठाकर, शब्द जहाज चढ़ाकर,
गुरु पल में तारे,
स्वामी जय सतगुरु देवा, स्वामी जय सतगुरु देवा। 

काम क्रोध , मद , लोभ , चोर बड़े भारी,
स्वामी चोर बहुत भारी,
ज्ञान खड्ग दे कर में,
शब्द खड्ग देकर में , गुरु सब संहारे,
स्वामी जय सतगुरु देवा, स्वामी जय सतगुरु देवा।

नाना पंथ जगत में निज - निज गुण गावें,
स्वामी न्यारे - न्यारे यश गावें,
सब का सार बताकर, सब का भेद लखा कर,
गुरु मार्ग लावें,
स्वामी जय सतगुरु देवा, स्वामी जय सतगुरु देवा।

गुरु चरणामृत निर्मल, सब पातक हारी,
स्वामी सब दोषक हारी,
वचन सुनत तम नासे, शब्द सुनत भ्रम नासे,
सब संशय टारी,
स्वामी जय सतगुरु देवा, स्वामी जय सतगुरु देवा।

तन , मन , धन सब अर्पण,
गुरु चरणन कीजै, स्वामी दाता अर्पण कीजै,
सद्गुरु देव परमपद, सद्गुरु देव अचलपद,
मोक्ष गती लीजै,
स्वामी जय सतगुरु देवा, स्वामी जय सतगुरु देवा। 
 

जय सतगुरु देवा | jai satguru deva | sahib bandgi aarti | sahib bandgi bhajan

 
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
 
Jay Sadguru Deva , Svaamee Jay Sadguru Deva,
Sab Kuchh Tum Par Arpan Karahoon Pad Seva,
Jay Gurudev Daya Nidhi,
Deenan Hitakaaree , Svaamee Bhaktan Hitakaaree,
Jay Jay Moh Vinaashak, Jay Jay Timir Vinaashak,
Bhay Bhanjan Haaree,
Svaamee Jay Sataguru Deva, Svaamee Jay Sataguru Deva.
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post