कबीर राम रिझाइ लै हिंदी मीनिंग Kabir Raam Rijhaayi Le Meaning Kabir Dohe Hindi Meaning

कबीर राम रिझाइ लै हिंदी मीनिंग Kabir Raam Rijhaayi Le Meaning Kabir Dohe Hindi Meaning, Kabir Ke Dohe Hindi Me, Kabir Ke Dohe Hindi Arth Sahit

कबीर राम रिझाइ लै, मुखि अमृत गुण गाइ।
फूटा नग ज्यूँ जोड़ि मन, संधे संधि मिलाइ॥
Kabir Raam Rijhaai Le, Mukhi Amrit Gun Gaai,
Phuta Nag Jyu Jodi, Sandhe Sandhi Milaai.
 
कबीर दोहा शब्दार्थ हिंदी Kabir Doha (Couplet) Hindi Word Meaning
 
रिझाइ लै-प्रशन्न कर ले, रिझा ले।
मुखि -मुख।
अमृत गुण गाइ-ईश्वर के नाम का गुणगान कर लो।
फूटा - टुटा हुआ, खंडन।
नग - रत्न।
ज्यूँ -जैसे।
जोड़ि -जोड़ना।
मन -हृदय, चित्त।

संधे संधि मिलाइ-संधि से संधि मिलाकर, जोड़ से जोड़ मिलाकर। 

कबीर दोहा हिंदी मीनिंग : मुख से हरी नाम का जाप करके उन्हें प्रशन्न कर लो, रिझा लो। राम नाम से तुम अपने हृदय को ऐसे ही यत्नपूर्वक जोड़ लो जैसे खंडित रत्न को जोड़ से जोड़ मिलाकर आपस में जोड़ लिया जाता है। उल्लेखनीय है की साधक का हृदय विषय वासनाओं के कारण खंडित हो चुका है। 
हृदय का सम्बन्ध पूर्ण परम ब्रहंम से विच्छेद हो चुका है। इसे पुनः यत्नपूर्वक ईश्वर से जोड़ना होगा। स्पष्ट है की साहेब आत्मा को परमात्मा का अंश ही मानते हैं, इसी कारण से साहेब आत्मा को भी नग (रत्न) मानते हैं। 

Kabir Doha (Couplet) Meaning in English : Chant the name Hari from the mouth and worship them, praise him. You should join your heart with the name of Rama, diligently in the same way as the fragmented gemstone is added together by adding it to each other.

एक टिप्पणी भेजें