साँवरे का स्वागत सत्कार करो रै लिरिक्स Sanware K Swagat Satkaar Karo Re Lyrics

साँवरे का स्वागत सत्कार करो रै लिरिक्स Sanware K Swagat Satkaar Karo Re Lyrics


Latest Bhajan Lyrics

बड़े भाग से, आई घड़ी,
मन नाँचता, छम छम,
छम-छम-छम,
साँवरे का स्वागत सत्कार करो रै,
भाव से भजनों से मनुहार करो रै,

हाथों से अपने, घर को सँवारा,
गंगा के जल से आँगन बुहारा,
चौखट पे लगाईं बंधनवार,
बंधनवार हो बंधनवार,
लूण राई, मिलकर एक बार करो रै,
भाव से भजनों से मनुहार करो रै,
साँवरे का स्वागत सत्कार करो रै,
भाव से भजनों से मनुहार करो रै,

भक्तों के संग में, उत्सव मनाया,
प्रेमी जनों को हमने बुलाया,
रह ना जाए कोई कसर,
कोई कसर हो कोई कसर,
मंगल घड़ी में मंगलाचार करो रे,
भाव से भजनों से मनुहार करो रै,
साँवरे का स्वागत सत्कार करो रै,
भाव से भजनों से मनुहार करो रै,

अच्छे करम कुछ हैं काम आएं,
दुनियाँ के मालिक, घर मेरे आएं,
श्याम ने सुन ली मेरी पुकार,
मेरी पुकार हाँ मेरी पुकार,
साँवरे का "मोहित" आभार करो रे,
भाव से भजनों से मनुहार करो रै,
साँवरे का स्वागत सत्कार करो रै,
भाव से भजनों से मनुहार करो रै,
बड़े भाग से, आई घड़ी,
मन नाँचता, छम छम,
छम-छम-छम,
साँवरे का स्वागत सत्कार करो रै,
भाव से भजनों से मनुहार करो रै।


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url