री मैया कान्हा ने समझा ले मटकी फोड़ भजन

री मैया कान्हा ने समझा ले मटकी फोड़ दी मेरी


री मैया कान्हा ने समझा ले, मटकी फोड़ दी मेरी... (2 बार)
मटकी फोड़ दी मेरी, मटकी तोड़ दी मेरी... (2 बार)
यशोदा कान्हा ने समझा ले, मटकी फोड़ दी मेरी... (2 बार)

मैं तो पनिया भरन जब जाऊँ, मेरे पीछे-पीछे आवे... (2 बार)
फिर अपनी गुलेल से कान्हा, मटकी पे निशाना लगावे... (2 बार)
मटकी पे निशाना लगावे, करता माखन की चोरी।
यशोदा कान्हा ने समझा ले, मटकी फोड़ दी मेरी... (2 बार)

श्याम मुरली मधुर बजाए, जब गईया चरावे जाए... (2 बार)
जमुना के किनारे कन्हैया, राधा संग रास रचावे... (2 बार)
राधा संग रास रचावे कान्हा, करता बरजोरी।
यशोदा कान्हा ने समझा ले, मटकी फोड़ दी मेरी... (2 बार)

मेरे गिरधर मोहन प्यारे, बेबी लिखे भजन तुम्हारे... (2 बार)
जिया भी भजन सुनाए, और तेरी राह निहारे... (2 बार)
और तेरी राह निहारे, दिल मेरा करता जो चोरी।
यशोदा कान्हा ने समझा ले, मटकी फोड़ दी मेरी... (2 बार)

मटकी फोड़ दी मेरी, मटकी तोड़ दी मेरी... (2 बार)
यशोदा कान्हा ने समझा ले, मटकी फोड़ दी मेरी... (2 बार)


Janmashtami Special 2023 | Maiya Matki Fod Di Meri | Jigyasa ( Jiya ) | मईया मटकी फोड़ दी मेरी

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यशोदा से कान्हा को समझाने की गुहार लग रही है, क्योंकि वह शरारत में मटकी फोड़ देता है। जब पानी भरने जाया जाता है, कान्हा पीछे-पीछे आता है और अपनी गुलेल से मटकी पर निशाना लगाकर माखन चुराने की शरारत करता है। उसकी मुरली की मधुर धुन गायों को चराते समय गूँजती है, और यमुना के किनारे वह राधा के साथ रास रचाता है, अपनी बरजोरी से सबको मोह लेता है। गिरधर मोहन के लिए भजन लिखे जाते हैं, उनका नाम जपते हुए दिल उनकी राह निहारता है, और वह चुपके से दिल की चोरी कर लेता है। यह भजन कान्हा की शरारत, उनके प्रेम और रास की मधुरता, और भक्ति की दीवानगी को चित्रित करता है, जो हर मन को रिझाता है।

Song : Maiya Matki Fod Di Meri | मईया मटकी फोड़ दी मेरी
Singer : Jigyasa ( Jiya )
Music : Kuldeep Deepak
Lyrics : Baby Kaler

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post