रोते हैं जो याद में तेरी उनको नहीं भुला

रोते हैं जो याद में तेरी उनको नहीं भुला

 
रोते हैं जो याद में तेरी लिरिक्स Rote Hain Jo Yaad Me Teri Lyrics Khatu Shyam Ji Bhajan Lyrics Hindi, Khatu Shyam Ji Bhajan by Anjali Dwivedi Ji

रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना,
इतनी कृपा कर दो बाबा,
उनको खाटू बुला लेना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।

आ नहीं पाते दर पे तेरे,
कोई तो मज़बूरी है,
क्या कारण है मुझको बताओ,
उनसे क्यों ये दुरी है,
क्षमा करो उनकी ग़लती को,
और ना उनको सज़ा देना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।

तुझको पाकर हम हँसते हैं,
पर कोने में वो रोते हैं,
घायल पक्षी के जैसे वो,
जागते है ना सोते है,
उनके बिरह की पीड़ा पे,
मरहम आके लगा देना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।

हमने सुना है हर फागण में,
बाबा सुनते हो सबकी,
छोटी सी है अर्जी श्याम की,
मान लो बाबा अब की,
हो सके तो जाकर उनको,
अपनी झलक दिखा देना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना।
इतनी कृपा कर दो बाबा,
उनको खाटू बुला लेना,
रोते हैं जो याद में तेरी,
उनको नहीं भुला देना। 
 

Rote hai Jo yaad me teri unko nahi bhula dena

Rote Hain Jo Yaad Mein Teree,
Unako Nahin Bhula Dena,
Itanee Krpa Kar Do Baaba,
Unako Khaatoo Bula Lena,
Rote Hain Jo Yaad Mein Teree,
Unako Nahin Bhula Dena.

Bhajan :- Rote Hai Jo Yaad Mein Teri Unko Nahi Bhula Dena Singer :- Anjali Dwivedi Lyrics :- Shyam Agarwal Music :- Lovely Sharma Creative :- Narayani Creations Copyright :- Shree Cassette Industries More Khatu Shyam Bhajan :- http://scibhajjanofficial/download-khatu​... This video is the property of Shree cassette Industries (SCI). We have all the audio and video Rights for this video
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post