राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे

राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे


राधा का नाम अनमोल, बोलो राधे राधे।
श्यामा का नाम अनमोल, बोलो राधे राधे।

ब्रह्मा भी बोले राधे, विष्णु भी बोले राधे।
शंकर के डमरू से आवाज़ आई, राधे राधे।

गंगा भी बोले राधे, यमुना भी बोले राधे।
सरयू की धार से आवाज़ आई, राधे राधे।

चंदा भी बोले राधे, सूरज भी बोले राधे।
तारों के मंडल से आवाज़ आई, राधे राधे।

गैंया भी बोले राधे, बछड़ा भी बोले राधे।
ढूध की धार से आवाज़ आई, राधे राधे।

गोपी भी बोले राधे, ग्वाले भी बोले राधे।
बृज की सब गलियों से आवाज़ आई, राधे राधे।

राधा का नाम अनमोल, बोलो राधे राधे।
श्यामा का नाम अनमोल, बोलो राधे राधे।


राधा का नाम अनमोल बोलो राधेराधे | राधाकृष्ण भजन | Radha Ka Naam Anmol| Krishna Bhajan | #BhaktiDhara

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Song :- राधा का नाम अनमोल बोलो राधेराधे
Label: Brijwani Cassettes

राधा का नाम अनमोल है, जिसके जाप से सारा ब्रजमंडल गूँज उठता है। श्यामा का नाम लेने से मन में प्रेम और भक्ति का रस बहने लगता है। ब्रह्मा, विष्णु, और शंकर के डमरू तक से राधे-राधे की धुन निकलती है। गंगा, यमुना, और सरयू की धाराएँ भी राधा के नाम का गुणगान करती हैं।

चाँद, सूरज, और तारों का मंडल, हर ओर से राधे-राधे की गूँज सुनाई देती है। गाय और बछड़े, उनकी दूध की धार तक में राधा का नाम बस्ता है। गोपियाँ और ग्वाले, ब्रज की हर गली, हर कोना राधा के नाम से सराबोर है। राधा का नाम वह मंत्र है, जो सृष्टि के कण-कण में बस्ता है, और जिसे बोलने से मन श्याम के चरणों में लीन हो जाता है।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post