जिस दिन साँवरे से बात नहीं होती भजन

जिस दिन साँवरे से बात नहीं होती भजन

 
जिस दिन साँवरे से बात नहीं होती Jis Din Sanware Se Krishna Bhajan by Tara Devi Avinash Karn

जिस दिन साँवरे से,
बात नहीं होती,
कटता नहीं दिन,
रात नहीं होती,
लगता नहीं है दिल,
श्याम के बिना।

हर पल बाबा जी की सूरत,
दिल में बसी रहती है,
कब बाबा से होगा मिलन,
ये आस लगी रहती है,
साँवरे से जब तक,
मुलाक़ात नहीं होती,
कटता नहीं दिन,
रात नहीं होती,
लगता नहीं है दिल,
श्याम के बिना।

जब तक भी दीदार नहीं होता,
सांवरिया का हमको,
कुछ भी अच्छा लगता नहीं है,
चैन ना आएं दिल को,
दिन की हमारे शुरआत नहीं होती,
कटता नहीं दिन,
रात नहीं होती,
लगता नहीं है दिल,
श्याम के बिना।

जिस दिन साँवरे से,
बात नहीं होती,
कटता नहीं दिन,
रात नहीं होती,
लगता नहीं है दिल,
श्याम के बिना। 


जिस दिन साँवरे से बात नहीं होती श्याम जी दिल भावपूर्ण भजन Shyam Bhajan | Tara Devi, Avinash Karn
Jis Din Saanvare Se,
Baat Nahin Hotee,
Katata Nahin Din,
Raat Nahin Hotee,
Lagata Nahin Hai Dil,
Shyaam Ke Bina.

Har Pal Baaba Jee Kee Soorat,
Dil Mein Basee Rahatee Hai,
Kab Baaba Se Hoga Milan,
Ye Aas Lagee Rahatee Hai,
 
Album - Jis Din Sanwre Se Baat Nahi Hoti
Song - Jis Din Sanwre Se Baat Nahi Hoti
Singer - Tara Devi, Avinash Karn
Music - Baljeet Singh Chahal
Lyrics - Lucky Sukhdev
Label - Vianet Media
Sub Label - Saawariya
 
साँवरे के बिना एक पल भी बीतना मुश्किल लगता है, जैसे दिन अधूरा सा रह जाए और रात कटे ही न। दिल में उनकी सूरत घूमती रहती है, हर सांस में बस वही आस बनी रहती है कि कब मिलन हो। यह विरह की पीड़ा इतनी गहरी होती है कि बाबा जी का दीदार न होने पर कुछ भी अच्छा न लगे, चैन कहाँ मिले।​ 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post