माँ भरती झोलियाँ माता रानी भजन

माँ भरती झोलियाँ भजन

 
माँ भरती झोलियाँ भजन लिरिक्स Ma Bharati Jholiya Bhajan Lyrics

तेरी जय हो माँ जगदम्बे,
भरती हो खाली झोलियाँ,
तेरे दर पे रोज दीवाली,
और सदा मने है होलियाँ,
तेरी जय हो माँ जगदम्बे,
भरती हो खाली झोलियाँ,

लाल चुनरियाँ लेके आये,
तेरे बालक प्यारे,
लम्बी लगे कतारे बोले,
जय माता की सारे,
सब मन से तुम्हे पुकारे,
और बोले मीठी बोलियाँ,
तेरी जय हो माँ जगदम्बे,
भरती हो खाली झोलियाँ,

मंगल करणी संकट हरणी,
तेरी माया न्यारी
पार ना कोई पाया मैया,
तेरी महिमा भारी,
तेरे द्वारे जो भी आया,
हुई दूर दुखो टोलिया,
तेरी जय हो माँ जगदम्बे,
भरती हो खाली झोलियाँ,

पान सुपारी ध्वजा नारियल,
तेरी भेट चढ़ाये,
कोई प्लेन से कोई ट्रैन से,
कोई गाड़ी से आये,
कोई ऐसा रुतबा पाए
जो चढ़के आये पोडिया
तेरी जय हो माँ जगदम्बे
भरती हो खाली झोलियाँ,

जीवन सफल हुआ हरीश,
जिसकी माँ से लौ लागी
भाव में भर कर भेट सुनाता,
आया भूलन त्यागी,
सब खिले हुए है मुखड़े
और माथे लागी रोलिया
तेरी जय हो माँ जगदम्बे
भरती हो खाली झोलियाँ,
 

#NavratriSpecial2021​ || Maa Bharti Jholiya || माँ भरती झोलियाँ || Jiya HMS Music || Harish Magan

Teri Jay Ho Maan Jagadambe,
Bharati Ho Khaali Jholiyaan,
Tere Dar Pe Roj Divaali,
Aur Sada Mane Hai Holiyaan,
Teri Jay Ho Maan Jagadambe,
Bharati Ho Khaali Jholiyaan,
 
Song : Maa Bharti Jholiya || माँ भरती झोलियाँ Singer : Harish Magan ( 9810652817 ) Music : Kuldeep Deepak ( 9999329034, 9811853084 ) Lyrics : Bhulan Tyagi Mix - Mastering : Deepak Sharma Poster : Jiya Creations ( 92050561068 ) Video By : Jiya Creations Category : Mata Bhajan Label : Jiya HMS Music 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post