मेहंदी राचण लागी हाथां में भजन
मेहंदी राचण लागी हाथां में, माजीसा रे नाम री,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज री,
आई आई रे तेरस, उजियाळी चाँदणी,
हाथां मेहंदी रे रचाई, माजीसा रे नाम री।
सोजत नगरी सूं मेहंदी मंगाई,
सोने कटोरे थारी मेहंदी गळाई,
बाँटी बाँटी रे मेहदी भगता ने,
थारा नाम की,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी।
पाँच पचेता थारे, नाम रा लगाया,
भगतारा मां भटीयाणी, भाग जगाया,
आयो आयो रे रंग गहरो, माँ थारे नाम को,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी।
भायो माजीसा रे मन, मेहँदी रंग राचो,
जग रखवाली मैया, आवे ना घाटो,
जग रे रखवाली माजीसा, आवे ना घाटो,
देवे देवे है माजीसा, कमी ना कोई बातरी,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी।
मेहंदी को रंगड़ो छायो, छायो जगड़ा में,
नव खूँटा चौदह भवन में, रंग दुनियाँ आवे,
गावे गावे है मालीड़ो, चरणा राखे ध्यान जी,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी।
मेहंदी राचण लागी हाथा में, माजीसा रे नाम री,
आई शुभ घडी देखो, म्हारे आँगन आज री,
आई आई रे तेरस, ऊजीयालि चांदणी,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी,
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज जी।
Mehandi Raachan Laagi Haathaan Mein, Maajisa Re Naam Ri,
Aai Shubh Ghadi Dekho, Mhaare Aangan Aaj Ri,
Aai Aai Re Teras, Ujiyaali Chaandani,
Haathaan Mehandi Re Rachai, Maajisa Re Naam Ri.
मेहंदी राचण लागी हाथां में मीनिंग
मेहंदी राचण लागी हाथां में, माजीसा रे नाम री : माता रानी के नाम की मेहंदी हाथों में रचने लगी है।
आई शुभ घड़ी देखो, म्हारे आँगन आज री : देखो आज शुभ घड़ी मेरे आँगन में आई है।
आई आई रे तेरस, उजियाळी चाँदणी : शुक्ल पक्ष की तेरस आई है जो उजियाली चांदनी है।
हाथां मेहंदी रे रचाई, माजीसा रे नाम री : हाथों में माजीसा के नाम की मेहंदी लगाईं है।
सोजत नगरी सूं मेहंदी मंगाई : सोजत (पाली) की मेहंदी प्रसिद्द है जिसे मंगवाया है।
सोने कटोरे थारी मेहंदी गळाई : सोने की कटोरी में आपके नाम की मेहंदी को रचने के लिए गलाया है।
बाँटी बाँटी रे मेहदी भगता ने थारा नाम की : भक्तों ने आपके नाम की मेहंदी को बांटी/पीसी है।
पाँच पचेता थारे, नाम रा लगाया : पांच मोटे मोटे पचेता आपके नाम के लगाए हैं।
भगतारा मां भटीयाणी, भाग जगाया : हे भटियाणी माता आपने अपने भक्तों के भाग्य को जगाया है, उदय किया है।
आयो आयो रे रंग गहरो, माँ थारे नाम को : हे माता भटियाणी आपके नाम की मेहंदी का रंग बहुत ही गहरा आया है।
भायो माजीसा रे मन, मेहँदी रंग राचो : मेहंदी का रंग माजीसा को पसंद आया है, मन को भाया है।
जग रखवाली मैया, आवे ना घाटो : समस्त जग की रखवाली करने वाली माता भटियाणी हैं जिनके कारण कोई हानि नहीं होती है।
मेहंदी को रंगड़ो छायो, छायो जगड़ा में : समस्त जग में मेहंदी का रंग छाया है।
नव खूँटा चौदह भवन में, रंग दुनियाँ आवे : नो खूंटे /स्तम्भ और चौदह भवन में आपकी मेहंदी का रंग छाया हुआ है।
गावे गावे है मालीड़ो, चरणा राखे ध्यान जी : प्रकाश माली आपकी महिमा का गान करता है उसे अपने चरणों में रखना।
SONG : Mehndi Rachan Lagi
ALBUM : Phool Gajaro Re Maro Hir Gajaro
SINGER : Prakash Mali
LYRICS : Sudhakar Sharma
MUSIC LABEL : Malani Music
CATEGORY : Devotional
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं