सूर समांणो चंद में हिंदी मीनिंग

सूर समांणो चंद में मीनिंग

सूर समांणो चंद में, दहूँ किया घर एक।
मन का च्यंता तब भया, कछू पूरबला लेख॥

Soor Samano Chand Me, Dahu Kiya Ghar Ek,
Manaka Chyanta Tab Bhaya, Kachhu Purabla Lek.

सूर समांणो चंद में हिंदी मीनिंग Soor Samano Chand Me Meaning Kabir Doha

कबीर शब्दार्थ हिंदी Kabir Shabdarth Hindi Meaning.

  • सूर : सूर्य, सूरज, पिंगला नाड़ी.
  • समांणो : समा गया है,
  • चंद में : चंद्रमा में, इंगला नाड़ी, बाई नाड़ी.
  • दहूँ : दोनों.
  • घर एक : सुषुम्ना.
  • च्यंता इच्छित.
  • कछू पूरबला लेख-पूर्व जन्म के सुकृत्य.

कबीर दोहा हिंदी मीनिंग Kabir Doha Hindi Meaning.

इंगला और पिंगला एक ही नाड़ी दोनों एक ही घर में समाँ गई है और सुषमना नाड़ी को ही अपना घर बना लिया है. यह मनवान्छित परिणाम तभी प्राप्त होते हैं जब की कोई पूर्व जनम के शुभ कर्म किये हों. 

इंगला और पिंगला के सुषुम्ना में मिलने पर ही योग सिद्ध होता है. इंगला और पिंगला दोनों एकत्रित होकर सुषुम्ना में वास करने पर सहस्त्रदल तक पहुँच कर अमृत का पान करने लगी हैं. मेरु दंड के दाई और पिंगला और बाई और इंगला नाड़ी होती है, इनके मध्य में सुषुम्ना नाड़ी होती है. इंगला और पिंगला दोनों आपस में एक होकर ही सुषुम्ना नाड़ी में प्रवेश कर सकती हैं. 
 
Next Post Previous Post