महेश्वर का हिंदी मीनिंग Maheshwar Ka Hindi Meaning Shiv Ko Mahewar Kyo kahate Hain

महेश्वर का हिंदी मीनिंग Maheshwar Ka Hindi Meaning Shiv Ko Mahewar Kyo kahate Hain

देवों के देव महादेव शिव शम्भू हैं, जो त्रिकालदर्शी हैं। शिव जी के असंख्य नाम हैं जो उनके गुणों और कर्मों को प्रदर्शित करते हैं। शिव जी की १०८ नाम उनके असंख्य रूपों को दर्शाते हैं।
शिव महेश्वर हैं क्योंकि वे संसार की समस्त क्रियाओं और शक्ति का नियामक करते हैं।  महेश्वर में दो शब्दों से मिलकर बना है महा+ईश्वर। इस शब्द में गुण संधि है (आ +ई=ए -महा + ईश्वर = महेश्वर) इस शब्द का शाब्दिक अर्थ है जो ईश्वर (देव) का भी ईश्वर हो। शिव महेश्वर हैं, देवो के देव हैं। शिव स्वयंभू हैं, जन्म मरण से परे हैं, कल्याणकारी हैं।
सत्यं सत्यं हि न: शक्र वाक्यमेतत्सु्निश्चितं।
न यन्महेश्वरं मुक्त्वा कथान्या मम रोचते।।
विश्वस्थानां च सर्वेषां महतामीश्वर: स्वयम्।
महेश्वरं च तेनेमं प्रवदन्ति मनीषिण:।।
इस जगत में जो कुछ भी है वह शिवमय ही है।

तवेश्वरत्वं त्रिजगद्विलक्षणं त्वमीश्वराणां महतामपीश्वर:।
जगत्तिरोधानकर: श्रुतीरितस्त्वं पञ्चविंशोSपि परो महेश्वर:।।

तीनों लोकों में शिव की ही शक्ति व्याप्त है। शिव की ही ईश्वरता व्याप्त है। चन्द्रशेखर आदि पच्चीस रूप होने पर महेश्वर कहलाते हैं। भाव है की समस्त जगत, तीनों लोकों में शिव ही ईश्वर हैं इसलिए महेश्वर हैं।  

शिव के पावन नाम Shiv Ke Shubh Naam Hindi Meaning Sahit

शिव के पावन नाम Shiv Ke Shubh Naam Hindi
  • शिव : कल्याण स्वरुप : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ शिवाय नमः
  • महेश्वर : माया के अधीश्वर, माया के स्वामी : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ महेश्वराय नमः
  • शम्भु : आंनद स्वरुप वाले, सदैव आनंदित, स्वंय उत्पन्न होने वाले: शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ शम्भवे नमः
  • पिनाकी : पिनाक धनुष को धारण करने वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ पिनाकिने नमः
  • शशिशेखर : मस्तक पर चंद्र्मा धारण करने वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ शशिशेखराय नमः
  • वामदेव : अति सुन्दर स्वरुप धारण करने  वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ वामदेवाय नमः
  • विरूपाक्ष : भौंडे और विचित नयन वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ विरूपाक्षाय नमः
  • कपर्दी : जटाजूट (बाल) धारण करने वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ कपर्दिने नमः
  • नीललोहित : नीले और लाल रंग वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ नीललोहिताय नमः
  • शर : समस्त जगत का कल्याण करने वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ शंकराय नमः
  • शूलपाणि : हाथ में त्रिशुल को धारण करने वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ शूलपाणये नमः
  • खट्वी : खटिया/खाट का एक पाया रखने वाला : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ खट्वांगिने नमः
  • विष्णुवल्लभ : भगवान विष्णु के अत्यंत प्रिय : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ विष्णुवल्लभाय नमः
  • शिपिविष्ट : सितुहा में प्रवेश करने वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ शिपिविष्टाय नमः
  • अम्बिकानाथ : भगवती के पति : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ अम्बिकानाथा नमः
  • श्रीकण्ठ  : सुन्दर कण्ठ (गले) वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ श्रीकण्ठाय नमः
  • भक्तवत्सल : भक्तों को अत्यन्त स्नेह करने वाले, भक्तों को प्रिय: शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ भक्तवत्सलाय नमः
  • भव : संसार के रूप में प्रकट होने वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ भवाय नमः
  • शर्व  : कष्टों को नष्ट करने वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ शर्वाय नमः
  • त्रिलोकेश : तीनों लोकों के स्वामी : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ त्रिलोकेशाय नम
  • शितिकण्ठ  : सफेद कण्ठ वाले : शिव मंत्र Shiv Mantra- ॐ शितिकण्ठाय नमः

एक टिप्पणी भेजें