मेरी लगी श्याम संग प्रीत भजन
ये दुनियाँ क्या जाने,
क्या जाने, ये दुनियाँ क्या जाने,
मुझे मिल गया मन का मीत,
ये दुनिया क्या जानें,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत,
ये दुनियाँ क्या जाने।
छवि लखि मैंने श्याम की जब से,
भई बाँवरी मैं तो तब से,
बाँधी प्रेम की डोर मोहन से,
नाता तोड़ा मैंने जग से,
ये कैसी निगोड़ी प्रीत,
ये दुनिया क्या जानें,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत,
ये दुनियाँ क्या जाने।
मोहन की सुन्दर सूरतियां,
मन में बस गई मोहनी मूरतियां,
जब से ओढ़ी श्याम चुनरियां,
लोग कहे मैं भई बावरियां,
मैंने छोड़ी जग की रीत,
ये दुनिया क्या जानें,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत,
ये दुनियाँ क्या जाने।
हर दम अब तो रहूँ मस्तानी,
रूप राशि अंग अंग समानी,
हेरत हेरत रहूँ दीवानी,
मैं तो गाऊँ खुशी के गीत,
ये दुनिया क्या जानें,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत,
ये दुनियाँ क्या जाने।
मोहन ने ऐसी बंसी बजाई,
गोप गोपियां दौड़ी आई,
सब ने अपनी सुध बिसरायी,
लोक लाज कुछ काम न आई,
फिर बाज उठा संगीत,
ये दुनिया क्या जानें,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत,
ये दुनियाँ क्या जाने।
मेरी लगी श्याम संग प्रीत,
ये दुनियाँ क्या जाने,
क्या जाने, ये दुनियाँ क्या जाने,
मुझे मिल गया मन का मीत,
ये दुनिया क्या जानें,
मेरी लगी श्याम संग प्रीत,
ये दुनियाँ क्या जाने।
Meri Lagi Shyam Sang Preet Duniya Kya Jaane || Shri Vinod Agrawal Ji || Full Song || Live || 2016
हृदय में एक ऐसी प्रेममयी लौ प्रज्वलित हुई है, जो सांसारिक बंधनों को भस्म कर केवल उस परम प्रिय की ओर ले जाती है। यह प्रेम इतना गहरा है कि मन उसकी मोहक छवि में खो जाता है, और संसार की सारी रीतियां, सामाजिक मर्यादाएं और बाहरी चकाचौंध इसके सामने तुच्छ हो जाती हैं। यह एक ऐसी मस्ती है, जो न केवल मन को बावरा बना देती है, बल्कि आत्मा को उस सत्ता के साथ एकाकार कर देती है। इस प्रेम में डूबा मन न तो समाज की परवाह करता है, न ही उसकी व्याख्या की चिंता। यह एक ऐसी डोर है, जो मोहन के साथ बंधी है, और इस बंधन में सारा जग, उसकी रीतियां और उसकी अपेक्षाएं बेमानी हो जाती हैं। हर पल उसकी स्मृति में डूबा मन केवल उसी की मूरत को हृदय में बसाए रखता है, और यह प्रेम सांसारिक समझ से परे एक अनन्य अनुभूति बन जाता है।
⇒ Singer Name: Shri Vinod Agrawal Ji
⇒Copyright: Total Aastha
⇒Vendor: A2z Music Media.
Watch “Teri Lagi Shyam Sang Preet Duniya Kya Jaane “from Total Aastha.
