चली भक्तों की टोली बाबा नीम करौली भजन
चली भक्तों की टोली बाबा नीम करौली भजन
चली भक्तों की टोली,
बाबा नीम करौली,
भरे सबकी ही झोली बाबा,
जिनका मंदिर निराला,
वही कैंची धाम वाला,
करे दिल में उजाला बाबा,
बाबा बाबा।
भक्ति में हनुमान की बाबा,
हो के मगन यूँ खो गए,
भेद रहा न कोई उनमें,
रूप उन्हीं का हो गए,
वो बाबा कम्बल वाले,
गिरे भक्तों को संभालें,
जिनका मंदिर निराला,
वही कैंची धाम वाला,
करे दिल में उजाला बाबा,
बाबा बाबा।
प्रेम से सबको देखें बाबा,
भेद नहीं कोई करते,
राम नाम बुलवाते सबसे,
सबके दुखड़े हरते,
जहाँ दृष्टि है डाली,
मिट जाए रात काली,
कभी भेजे न खाली बाबा,
जिनका मंदिर निराला,
वही कैंची धाम वाला,
करे दिल में उजाला बाबा,
बाबा बाबा।
चली भक्तों की टोली,
बाबा नीम करौली,
भरे सबकी ही झोली बाबा,
जिनका मंदिर निराला,
वही कैंची धाम वाला,
करे दिल में उजाला बाबा,
बाबा बाबा।
बाबा नीम करौली,
भरे सबकी ही झोली बाबा,
जिनका मंदिर निराला,
वही कैंची धाम वाला,
करे दिल में उजाला बाबा,
बाबा बाबा।
भक्ति में हनुमान की बाबा,
हो के मगन यूँ खो गए,
भेद रहा न कोई उनमें,
रूप उन्हीं का हो गए,
वो बाबा कम्बल वाले,
गिरे भक्तों को संभालें,
जिनका मंदिर निराला,
वही कैंची धाम वाला,
करे दिल में उजाला बाबा,
बाबा बाबा।
प्रेम से सबको देखें बाबा,
भेद नहीं कोई करते,
राम नाम बुलवाते सबसे,
सबके दुखड़े हरते,
जहाँ दृष्टि है डाली,
मिट जाए रात काली,
कभी भेजे न खाली बाबा,
जिनका मंदिर निराला,
वही कैंची धाम वाला,
करे दिल में उजाला बाबा,
बाबा बाबा।
चली भक्तों की टोली,
बाबा नीम करौली,
भरे सबकी ही झोली बाबा,
जिनका मंदिर निराला,
वही कैंची धाम वाला,
करे दिल में उजाला बाबा,
बाबा बाबा।
चलो बाबा नीम करोली Chalo Baba Neem Karoli |🙏🪔नीम करोली बाबा भजन 🙏🪔 | RAJKUMAR BHARDWAJ | Full 4K
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
भक्तों की टोली आनंद और विश्वास से भरे हृदय के साथ नीम करौली बाबा के दरबार की ओर बढ़ती दिखती है, जहाँ हर कोई अपनी झोली भरने नहीं, पहले दिल को उजाला देने आता है। कैंची धाम का वातावरण साधक को यह अनुभव कराता है कि यह कोई साधारण मंदिर नहीं, बल्कि ऐसा स्थान है जहाँ थके मन को सहारा, खोए हुए को राह और टूटे हुए को संभालने वाला मौन आलिंगन सहज मिल जाता है। हनुमान भक्ति में लीन, कम्बल ओढ़े, सरल से दिखने वाले बाबा का रूप भीतर गहरे यह अहसास जगा देता है कि ईश्वर का सच्चा सान्निध्य दिखावे से नहीं, सहज प्रेम और सेवा से मिलता है।
नीम करौली बाबा को करुणामय संत और हनुमान के अनन्य उपासक के रूप में याद किया जाता है, जो सब पर एक‑सा प्रेम बरसाने वाले, भेद–भाव से परे रहने वाले महापुरुष हैं। उनके बारे में यह भावना गहरी है कि जो भी सच्चे मन से पुकारे, उसके दुखड़े सुनकर राह अवश्य बनती है, चाहे वह भीतर की पीड़ा हो या बाहरी उलझनें। बाबा का स्मरण साधक को राम–नाम की तरफ मोड़ देता है, क्योंकि वे बार‑बार यही संकेत देते हैं कि वास्तविक चमत्कार भक्ति, दया और नाम में ही छिपा है। कैंची धाम के प्रति यह विश्वास साधक के लिए एक छत्र–साया बन जाता है, जहाँ से उठकर लौटते समय मन हल्का, आँखें भीगी और हृदय कृतज्ञता से भरा हुआ महसूस करता है।

यह भजन भी देखिये
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजन, भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |