करते है कलयुग में श्री बाबोसा चमत्कार भजन

करते है कलयुग में श्री बाबोसा चमत्कार भजन


जिसने बाबोसा को याद किया,
सुनते हैं उनकी पुकार,
भक्तों के दुख दूर करें,
मेरे बाबोसा सरकार।

करते हैं कलियुग में,
श्री बाबोसा चमत्कार,
विश्वास नहीं तुझको तो,
चल चूरू के दरबार।

जो भी गया है चूरू,
उसका काम हो गया,
बाबोसा की कृपा से,
जग में नाम हो गया,
भक्तों की मेरे बाबा,
सुनते हैं हर बार,
विश्वास नहीं तुझको तो,
चल चूरू के दरबार।

पीतल को कर दे सोना,
पत्थर को कर दे मोती,
जगाते हैं जीवन में,
बाबोसा दिव्य ज्योति,
भक्तों के लिए बैठा है ये,
खोल के भंडार,
विश्वास नहीं तुझको तो,
चल चूरू के दरबार।

दुख दर्द कोई हो या,
चाहे हो आला बला,
तांती भभूति जल से,
हर विघ्न है टला,
भक्तों की रक्षा करने,
स्वयं बैठे हैं सरकार,
विश्वास नहीं तुझको तो,
चल चूरू के दरबार।

श्री मंजू बाईसा में,
इनकी छवि निहारे,
देंगे वो आज दर्शन,
माँ छगनी के दुलारे,
बाईसा में ही बाबोसा का,
होता है दीदार,
दिलबर तभी तो रिया को भी,
है ये ऐतबार,
विश्वास नहीं तुझको तो,
चल चूरू के दरबार।

करते हैं कलियुग में,
श्री बाबोसा चमत्कार,
विश्वास नहीं तुझको तो,
चल चूरू के दरबार।



करते है श्री बाबोसा चमत्कार , karte h shree babosa camtkar

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

गायिका - रिया जैन 
लिरिक्स - दिलीप सिंह सिसोदिया " दिलबर "
म्यूजिक - VRC स्टूड़ियो
विडीयो - GR फिल्मस LKS
कैटिग्ररी - बाबोसा भगवान भजन
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post