कन्हैया मेरे भईया भजन
कन्हैया मेरे भईया भजन
कन्हैया ओ कन्हैया कन्हैया,नहीं मेरा कोई भाई,
तू ही बन जा मेरा भैया,
कन्हैया, कन्हैया ओ कन्हैयां।
बचपन से ही तुझे मानती आई आपने भैया,
जबसे माँ ने मुझे कहा तेरा भाई कृष्ण कन्हैया,
गाय चरैया बंसी बजैया जो है रास रचैया,
कन्हैया, कन्हैया ओ कन्हैयां।
बात जोहती रही है तेरी जाने कितनी रातों,
आ राखी बंधवाने भैया इस बहना के हाथों,
भूखी प्यासी बैठी भैया लेने तेरी बलइयां,
कन्हैया, कन्हैया ओ कन्हैयां।
कब से स्वप्न संजोया भैया एक दिन तू आएगा,
बंधवाकर मुझसे राखी माखन मिश्री खायेगा,
मैं भी अपनी राखी देखूं भैया की कलैयां,
कन्हैया, कन्हैया ओ कन्हैयां।
कलयुग में ना भाई कोई कान्हा तेरे जैसा,
लाज निभा सकता राखी की तू ही है एक ऐसा,
तू ही पार लगाने वाला मेरी जीवन नैया,
कन्हैया, कन्हैया ओ कन्हैयां।
श्रेणी : कृष्ण भजन
Raksha Bandhan Special | कन्हैया मेरे भईया | Kanhaiya Mere Bhaiya | Krishna Bhajan | Amit Kalra
Nahin Mera Koi Bhai,
Tu Hi Ban Ja Mera Bhaiya,
Kanhaiya, Kanhaiya O Kanhaiyaan.
Bachapan Se Hi Tujhe Maanati Aai Aapane Bhaiya,
Jabase Maan Ne Mujhe Kaha Tera Bhai Krshn Kanhaiya,
Gaay Charaiya Bansi Bajaiya Jo Hai Raas Rachaiya,
Kanhaiya, Kanhaiya O Kanhaiyaan.
You may also like
सोणा जी सोणा मेरा श्याम नी मैं
लागी तुम संग यारी मेरे बांके बिहारी
सुदर्शन चक्र चलाया उंगली पे
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page