बृज में हो रही जय जयकार

बृज में हो रही जय जयकार भजन

बृज में हो रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।
लाला जाओ है, नन्द घर लाला जायो है,
बृज में है रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।

ग्वाल बाल सब हिलमिल गावे,
जुट जुट के नन्द घर आवे,
ब्रह्मानन्द समान आज,
सुख सबने पायो है,
बृज में है रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।

बृज चौरासी कोस में मैया,
सब कहें धन यशोदा मैया,
अस्सी साल की आयु में,
सुत ऐसा जायो है,
बृज में हो रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।

ब्रह्मा शिव सनकादिक आए,
सिद्ध मुनि सब देव सिधाए,
धर ग्वालन को रुप सबही,
मिल मंगल गायो है,
बृज में हो रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।

नन्द यशोदा भाग्य बड़ाई,
सब ही देने लगे बधाई,
ऐसो अद्भुत सुत,
और नहीं कोई जायो है,
बृज में है रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।

बृज में हो रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।
लाला जाओ है, नन्द घर लाला जायो है,
बृज में है रही जय जयकार,
नन्द घर लाला जायो है।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन

Braj mein ho rahi jai jaikar/janmashtami special by spiritual quest
 
Brij Mein Ho Rahi Jay Jayakaar,
Nand Ghar Laala Jaayo Hai.
Laala Jao Hai, Nand Ghar Laala Jaayo Hai,
Brij Mein Hai Rahi Jay Jayakaar,
Nand Ghar Laala Jaayo Hai.

You may also like
मैया बधाई है बधाई है
आज भयो ललना जन्माष्टमी भजन
सारी दुनिया में आनंद छायो
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।

Click Here To Visit Home Page
Next Post Previous Post