कन्हैया की याद आ गई दिल भजन
कन्हैया की याद आ गई दिल करे मिलने को भजन
कन्हैया की याद आ गई,दिल करे मिलने को,
लागे ना कहीं मन मन रे चल वृन्दावन
कन्हैया की याद आ गई,
दिल करे मिलने को।
सारी रात मेरी अँखियों में नींद नहीं आई
याद जो तेरी आए तो काटे कटी ना तन्हाई
सारी रेन मैं जाएगा दिन हुआ निकलने को
लागे ना कहीं मन मन रे चल वृन्दावन,
कन्हैया की याद आ गई,
दिल करे मिलने को।
अपने दीवाने को तू इतना क्यों है तड़पाता
हाल पे मेरे ज़रा भी तुझको तरस नहीं आता
आँख में आसनु हुए देख अब छलकने को
लागे ना कहीं मन मन रे चल वृन्दावन,
कन्हैया की याद आ गई,
दिल करे मिलने को।
ओ छल बलिया तूने छल से छला मुझे ऐसे
लचक यूँ तड़पे तड़पे मछली बिन पानी जैसे
मैं ही मिला क्या तुझे इस तरह से छलने को
लागे ना कहीं मन मन रे चल वृन्दावन,
कन्हैया की याद आ गई,
दिल करे मिलने को।
कन्हैया की याद आ गई | Kanhaiya Ki Yaad Aa Gayi | Heart Toching Krishna Bhajan by Sachin Namdev
Kanhaiya Ki Yaad Aa Gai,
Dil Kare Milane Ko,
Laage Na Kahin Man Man Re Chal Vrndaavan
Kanhaiya Ki Yaad Aa Gai,
Dil Kare Milane Ko.
You may also like
दुखियों के देव मुझसे मिलने आए हैं
मेरे जीवन की तू है कमाई सांवरे
सोणा जी सोणा मेरा श्याम नी मैं
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Click Here To Visit Home Page