मेरी छोटी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया भजन

मेरी छोटी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया भजन

 
मेरी छोटी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया भजन

मेरी छोटी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया,
सज के आएँगे भोले बाबा,
ब्रम्हा विष्णु बजाएँगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा

सोलह श्रृंगार मेरी गौरा करेगी,
हल्दी लगेगी और मेहँदी लगेगी,
गौराजी के नथनों में,
झूमेगी नथनिया,
और झूमेंगे भोले बाबा,
ब्रम्हा विष्णु बजाएँगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा।

फूलों में सजेगी गौरा डोली में बैठेगी,
धरती पे गौरा रानी पाँव ना धरेगी,
सोने की पालकी में गौरा को बैठा के,
ले जाएंगे भोले बाबा.
ब्रह्मा विष्णु बजाएंगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा।

परवत पर  चली जाएगी गौरा,
होंठ हसेंगे और रोएंगे नैना ,
संकट के समय पे,
अपनी गौरा को बुलाएंगे,
लेके आएँगे भोले बाबा,
ब्रह्मा विष्णु बजाएंगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा।
 
मेरी छोटी सी गौरा,
बनेगी दुल्हनिया,
सज के आएँगे भोले बाबा,
ब्रम्हा विष्णु बजाएँगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा।

मेरी छोटी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया,
सज के आएँगे भोले बाबा,
ब्रम्हा विष्णु बजाएँगे बाजा,
ओ मेरी छोटी सी गौरा।

भजन श्रेणी : शिव भजन ( Shiv Bhajan)



शिवरात्रि के भजन || शिव विवाह भजन || मेरी छोटी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया || भोले बाबा के भजन ||SD||

Meri Chhoti Si Gaura Banegi Dulhaniya,
Saj Ke Aaenge Bhole Baaba,
Bramha Vishnu Bajaenge Baaja,
O Meri Chhoti Si Gaura.

अगर आपको हमारे भजन, पसंद आते हैं तो कृपया हमारे चैनल को सब्स्क्राइब करना ना भूले और विडीओ को लाइक भी करे और हो सके तो शेयर भी करे | 

धन्यवाद सहित 
सरला दहिया CONTACT : +91-9810108326
SONG : MERI PYAARI SI GAURA BANEGI DULHANIYA
SINGERS : SARLA DAHIYA (+919910313208) & 
 NEERJA DAHIYA GOSWAMI (9810108326)
 
गौरा का डोली में बैठना, घर से विदाई लेना, फूलों और श्रद्धा से सजी पालकी, और शिवजी स्वयं बारात लेकर आना—यह सब भक्ति और प्रेम के भाव से सजी आस्था के अद्भुत प्रसंग हैं। हजारों वर्षों से यह गीत गांव–गांव, मंदिरों में मंगल-पूजन और विवाह के समय गाया जाता है, जिसमें माँ के चरित्र, संस्कार, स्नेह और उसकी विदाई के क्षणों की भावपूर्ण झलक मिलती है। इस भजन में शंकर जी, ब्रह्मा, विष्णु, नारद और समस्त देव-गण मंगल और बाजा बजाते हैं—यह दिखाता है कि इस विवाह का महत्व केवल पारिवारिक नहीं बल्कि सृष्टि के संपूर्ण शुभ और मंगल भावों को समर्पित है.​​ 
 

ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post