श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी कृष्णा भजन

श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी कृष्णा भजन

उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घडी दो घडी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी।

श्याम सुमिरण का धन साथ देगा,
जबकि माया क्या कब रूठ जाए,
एक पल का भरोसा नहीं है,
साँस का तार कब टूट जाए,
जिंदगी मौत के दर खड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी।

साफ़ दिखेगी सूरत प्रभु की,
मन के दर्पण का तुम मैल धो लो,
सबके दिल गंगा जल से लगेंगे,
अपने मन की कपट गाँठ खोलो,
छोड़कर सारी धोखाधड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी।

सौंप प्रभु पे सकल उलझने तू,
ग्रस्त चिंता में क्यों तेरा मन है,
सम्पदा सुख सुयश देने वाला,
सिर्फ एक ये हरी का भजन है,
श्याम का नाम दौलत बड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी।

उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घडी दो घडी,
उलझनों की ये सुलझे लड़ी,
श्याम भज ले घड़ी दो घड़ी।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)


कृष्णा जी का बहुत ही चर्चित भजन !! श्याम भजले घडी दो घडी !! Sanju Sharma !! Bhakti Song 2018
 

Ulajhanon Ki Ye Sulajhe Ladi,
Shyaam Bhaj Le Ghadi Do Ghadi,
Ulajhanon Ki Ye Sulajhe Ladi,
Shyaam Bhaj Le Ghadi Do Ghadi.


➤Album :- Muraliya
➤Song :- Shyam Bhajle Ghadi Do Ghadi
➤Singer :- Sanju Sharma
➤Music :- Sanju Sharma
➤Writer :- Sanju Sharma
➤ Label :- Vianet Media
➤ Sub Label :- Saawariya
➤ Parent Label (Publisher) :- Shubham Audio Video Private Limited
58473-DVT_SWR

जीवन की ये उलझनें जैसे कोई लंबी लड़ी बन गई हों, हर गांठ में चिंता बंधी हो, हर मोड़ पर डर छिपा हो। लेकिन श्याम का नाम जपते ही वो लड़ी सुलझने लगती है, जैसे कोई हाथ आकर सब कुछ संभाल ले। माया का भरोसा एक पल का भी नहीं, सांस का तार कब टूट जाए, मौत दरवाजे पर खड़ी हो जाए – ये सब सोचकर दिल डर जाता है। फिर भी श्याम का सुमिरण साथ देता है, वो धन जो कभी नहीं छूटता। जैसे कोई पुराना साथी कहे, "बस दो घड़ी बैठ जा, नाम ले ले, सब ठीक हो जाएगा।" मन हल्का हो जाता है, क्योंकि वो नाम ही असली दौलत है, जो मौत के बाद भी साथ जाती है।


मन के दर्पण को साफ कर लो, मैल धो दो, कपट की गांठें खोल दो। सबके दिल गंगा-जल से लगेंगे, जब खुद का मन निर्मल हो जाएगा। सारी धोखाधड़ी छोड़कर, सारी चिंताएं प्रभु के चरणों में सौंप दो। वो ही संपदा देता है, सुख देता है, सुयश देता है। भजन में वो सब छुपा है जो दुनिया नहीं दे सकती। श्याम का नाम जपते हुए देखो, उलझनें खुद-ब-खुद सुलझती चली जाती हैं, मन को शांति मिलती है, जैसे बारिश के बाद धूप निकल आए। बस थोड़ी सी मेहनत है नाम जपने की, और सब कुछ बदल जाता है। 

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post