तेरी जय हो गौरजी के लाला विघन भजन

तेरी जय हो गौरजी के लाला विघन सब दूर करो

तेरी जय हो गौरजी के लाला,
विघन सब दूर करो,
विघ्न सब दूरकरो ।
सोहे माथे पे तिलक गल माल,
विघन सब दूर करो

बिगड़ा नसीब मेरा कोई ना सहारा है,
होके निराश प्रभु तुमको पुकारा है,
मेरी सुन लो दीनदयालू,
विघन सब दूर करो
तेरी जय हो ....,
तेरी जय हो गौरजी के लाला,
विघन सब दूर करो।

रिद्धि सिद्धि का प्रभु मुझे वरदान दो,
बड़ा दुःख पाया प्रभु मुझे गुरु ज्ञान दो ,
मेरा खोल दो अज्ञान का ताला,
विघन सब दूर करो
तेरी जय हो ....,
तेरी जय हो गौरजी के लाला,
विघन सब दूर करो।

होके निहाल प्रभु मेरा दुःख टाल दो,
होके निहाल प्रभु मेरा दुःख टाल दो,
में हूँ दुखियारी मेरी बिगड़ी संवार दो,
मेरे हृदय में करो उजियारा,
विघन सब दूर करो
तेरी जय हो ....,
तेरी जय हो गौरजी के लाला,
विघन सब दूर करो।

तेरी जय हो गौरजी के लाला,
विघन सब दूर करो,
विघ्न सब दूरकरो ।
सोहे माथे पे तिलक गल माल,
विघन सब दूर करो

भजन श्रेणी : गणेश भजन (Ganesh Bhajan) : सभी गणेश जी के भजन देखें।


|| तेरी जय हो गौरा जी के लाला विघ्न सब दूर करो || GANPATI VANDANA ||
Teri Jay Ho Gauraji Ke Laala,
Vighan Sab Dur Karo,
Vighn Sab Durakaro .
Sohe Maathe Pe Tilak Gal Maal,
Vighan Sab Dur Karo

Bigada Nasib Mera Koi Na Sahaara Hai,
Hoke Niraash Prabhu Tumako Pukaara Hai,
Meri Sun Lo Dinadayaalu,
Vighan Sab Dur Karo
Teri Jay Ho ....,
Teri Jay Ho Gauraji Ke Laala,
Vighan Sab Dur Karo. 

गौरजी के लाला की जय हो, विघ्न हर लेते हैं एक पुकार पर। माथे पर तिलक, गले में माला सजाए, दीनदयालु बनकर आते हैं। बिगड़ा नसीब, निराशा का साया, सब मिटा देते हैं। रिद्धि-सिद्धि का आशीर्वाद बरसाते हैं, अज्ञान का ताला खोल देते हैं। दुखियारी की पुकार सुनकर हृदय उजाला भर देते हैं, बिगड़ी संवार देते हैं।

ये प्रभु जीवन को निहाल बना देते हैं, हर दुख टाल फेंकते हैं। बस, मन से बुलाओ, वो दौड़कर आ जाते हैं। हम सबको दिखाते हैं कि श्रद्धा से सब संभव है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय गणेश जी की।
 
Song : Teri Jai Ho Gaura ji ke Lala Vighan Sab Door Karo
Singer : Sarla Dahiya ( 9810108326 / 9910313208)
Hands on Instruments (Dholak & Keyboard) :
Sewa Singh & Sanjeev Kumar & +91-7838141835 / 7011240187 
Category : Hindi devotional Music (Ganpati Bhajan)) 
 
Next Post Previous Post