मेरी लड़ गई नजर बिहारी से क्या लेना

मेरी लड़ गई नजर बिहारी से क्या लेना

मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से,
क्या लेना दुनियादारी से,
क्या लेना दुनियादारी से,
मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से,
क्या लेना दुनियादारी से।।

या की नज़र बड़ी मतवारी है,
कारी-कारी कजरारी है,
या जादू भरी पिटारी से,
क्या लेना दुनियादारी से,
मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से,
क्या लेना दुनियादारी से।।

या की नज़र ने घायल कर डाली,
मैं तो होके डोलूं मतवाली,
इस तिरछी नैन कटारी से,
क्या लेना दुनियादारी से,
मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से,
क्या लेना दुनियादारी से।।

मैं तो बनके बावरी डोल रही,
बस राधे-राधे बोल रही,
मत पूछो दर्द की मारी से,
क्या लेना दुनियादारी से,
मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से,
क्या लेना दुनियादारी से।।

‘रविंदर’ ने नज़र लड़ाई है,
ये हरदम बने सहाई है,
ये बचाता हर बीमारी से,
क्या लेना दुनियादारी से,
मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से,
क्या लेना दुनियादारी से।।

मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से,
क्या लेना दुनियादारी से,
क्या लेना दुनियादारी से,
मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से,
क्या लेना दुनियादारी से।।


Nazar | नज़र | Banke Bihari Song | Twinkle Sharma | मेरी लड़ गई नज़र बिहारी से क्या लेना दुनियादारी से

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post