शिर्डी वाले बाबा कभी मेरी भी सुन लेना

शिर्डी वाले बाबा कभी मेरी भी सुन लेना

शिर्डी वाले बाबा, कभी मेरी भी सुन लेना,
ये हाथ दुआ वाले, मेरे सिर पे रख देना।
शिर्डी वाले बाबा, कभी मेरी भी सुन लेना।।

बड़ी आशा लेकर के, तेरे दर पे आया हूँ,
मैं भी तो तेरा हूँ, नहीं कोई पराया हूँ,
थोड़ी सी जगह अपने चरणों में मुझे देना,
शिर्डी वाले बाबा, कभी मेरी भी सुन लेना।।

साईंनाथ मेरे बाबा, तुम हो करुणा वाले,
मुझ पर भी दया करना, साईं सबके रखवाले,
दो बूँदें प्यार की, तुम साईं बरसा देना,
शिर्डी वाले बाबा, कभी मेरी भी सुन लेना।।

जो भी तेरे दर आया, तुमने उसे प्यार दिया,
सदा अपने भक्तों पे, तूने रहमों करम किया,
मुझ पर भी रहम करके, बाबा शरण में ले लेना,
शिर्डी वाले बाबा, कभी मेरी भी सुन लेना।।


कभी मेरी भी सुन लेना ! Kabi Mere Bhi Sun Lena ! Sai Bhajan ! Puneet khurana ! Sai Palanhar

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
साईं के प्रति भक्त का विश्वास और उनकी शरण में आने की पुकार एक ऐसी गहरी भावना को जन्म देती है, जो हृदय को प्रभु की करुणा और प्रेम से जोड़ देती है। यह भाव उस अटूट आस्था को दर्शाता है, जो भक्त को साईं के दरबार में खींच लाता है, यह विश्वास रखते हुए कि उनकी कृपा से हर दुख और पीड़ा मिट जाएगी। साईं का दर वह पवित्र स्थान है, जहाँ भक्त अपनी आशाओं और प्रार्थनाओं को अर्पित करता है, यह जानते हुए कि वह उनके अपने हैं और कोई पराया नहीं। उनकी करुणा की एक बूँद भी भक्त के जीवन को प्रेम और शांति से भर देती है, जिससे उसका मन सदा प्रभु की भक्ति में लीन रहता है। साईं की शरण में आने वाला भक्त यह अनुभव करता है कि उनकी दया हर उस आत्मा को सहारा देती है, जो सच्चे मन से उनके पास आता है।
 
Song : - Kabi Meri Bhi Sun Lena
Singer :- Puneet Khurara
Album :- Sai Bhajan
Special Thanks: :- All Sai Bhakt
Producer :- Doubleess Entertainment Co
 Label:- Sai Palanhar
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post