भोलेनाथ पिया छोड़ो मोरी बैया

भोलेनाथ पिया छोड़ो मोरी बैया

भोलेनाथ पिया,
छोड़ो मोरी बैया,
मानूँ ना थारी बात,
पीहर जावण दे।

सुन भोले जोगियां,
ना घोटूं तेरी भंगिया,
गौरा तेरी मज़बूर है,
भाँग में घोटा लगा ना सकूँगी,
थक के होगी चूर मैं,
दुखे दोनों मेरे हाथ रे,
पीहर जावण दे,
भोलेनाथ पिया,
छोड़ो मोरी बैया,
मानूँ ना थारी बात,
पीहर जावण दे।

सुन ले गौरां रानी,
करो ना नादानी
भांग को पीना जरुरी है,
भांग बिना मैं रह ना सकूंगा,
भोला तेरा मजबूर है,
मेरी पूरी करदे मांग,
भांग मन्ने पीवण दे
भोलेनाथ पिया,
छोड़ो मोरी बैया,
मानूँ ना थारी बात,
पीहर जावण दे।

सुनो शिव रसियां,
ना छोड़ोगे भंगियाँ
जाएगी गोरा तुम से दूर है
मुँह मैं तुमसे मोड़ लूंगी,
किया नशा जो भरपूर है
अब लेके गणेश को साथ,
पीहर जावन दे
भोलेनाथ पिया,
छोड़ो मोरी बैया,
मानूँ ना थारी बात,
पीहर जावण दे।

गोरा बात मान ले,
तू हाल मेरा जान ले,
भांग तो पीनी जरूर है
आज ही पीऊंगा भांग,
कल ना पीऊंगा,
शर्त्त ये मंजूर है,
भांग मने पीवण दे
भोलेनाथ पिया,
छोड़ो मोरी बैया,
मानूँ ना थारी बात,
पीहर जावण दे।

भोलेनाथ पिया,
छोड़ो मोरी बैया,
मानूँ ना थारी बात,
पीहर जावण दे।

भजन श्रेणी : राम भजन (Ram Bhajan)


स्पेशल सोमवार भजन !! सुबह सुबह सुने शिव जी के भजन !! शिव आराधना !! भक्ति सांग !! HD Video Song

इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post