जप ले राधा राधा नाम भजन
जप ले राधा राधा नाम भजन Jap Le Radha Radha Naam Chitra Vichitra Maharaj
एक बार राधा कहे,प्राणी पावन होत,
हरी बिराजै ता सौं हृदय,
और जगे प्रेम जी जोत।
सांवरा हिये बिराजे,
मोर मुकुट पीतांबर,
और बांसुरी साजे,
फिर बजे मुरलिया,
रहे सब गोपी घेरे,
लेउँ बलैया मैं हरी,
भाग्य खुल जाए मेरे,
एक बार राधा कहे,
प्राणी पावन होत,
हरी बिराजै ता सौं हृदय,
और जगे प्रेम जी जोत।
जप ले राधा राधा नाम,
जप ले राधा राधा नाम,
मिले परम सुख,
परम शान्ति,
मिले परम धन धाम,
जप ले राधा राधा नाम,
जप ले राधा राधा नाम।
(जय जय श्री राधे )
जो कोई राधा राधा टेरे,
जो कोई राधा राधा टेरे,
राधा नाम की माला फेरे,
रोम रोम उसके रम जावें,
रसमई राधा नाम,
जप ले राधा राधा नाम,
जप ले राधा राधा नाम।
(जय जय श्री राधे )
जो कोई राधा राधा बोले,
जो कोई राधा राधा बोले,
गिरधर उसके पीछे डौले,
गिरधर उसके पीछे डौले,
झूम झूम कर नाँचे गावे,
मुरलीधर घनश्याम,
जप ले राधा राधा नाम,
जप ले राधा राधा नाम।
(जय जय श्री राधे )
जो कोई राधा राधा गावें,
जो कोई राधा राधा गावें,
अंत समय यम पास ना आवै,
अंत समय यम पास ना आवै,
टर जावे हर मुश्किल उसकी,
हो पूरण सब काम,
जप ले राधा राधा नाम,
जप ले राधा राधा नाम।
(जय जय श्री राधे )
जो कोई राधा राधा उचारे,
जो कोई राधा राधा उचारे,
राधा नाम उसे पार उतारे,
राधा नाम उसे पार उतारे,
मिले परम पद, मोक्ष का द्वारा,
मिले मधुप हरी धाम,
जप ले राधा राधा नाम,
जप ले राधा राधा नाम।
(जय जय श्री राधे )
भजन श्रेणी : श्री राधेरानी भजन (Radha Rani Bhajan) Singer/
गायक : Chitra Vichitra पूज्य चित्र विचित्र महाराज
वृन्दावन का सबसे लोकप्रिय राधा कृष्णा भजन - जप ले राधा राधा नाम | 12.2.2021 | #हरिद्वार | बृज भाव
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
- सांवरे दातार ने कमाल कर दिया Sanware Datar Ne Kamal Kar Diya
- झोली भर दयो जी सांवरिया Jholi Bhar De Sanwariya
- सांवरिया ये दिल तुझे पुकारे सुबहो शाम आठो याम Sanwariya Ye Dil
Baba Chitra Vichitra Ji Maharaj Sung World Famous Bhajan Tu Jap Le Radha Radha Naam on 12th February 2021 at Haridwar.
☛ Singer Name: बाबा श्री चित्र विचित्र जी महाराज
☛ Video Name: वृन्दावन का सबसे लोकप्रिय राधा कृष्णा भजन - जप ले राधा राधा नाम
☛ Lyrics By: सुप्रसिद्ध भजन लेखक एवं संकीर्तनाचार्य श्री केवल कृष्ण मधुप ('मधुप हरि जी महाराज)